UP: एक शादीशुदा महिला, दो आशिक, 11 बोतल बियर और... प्रेम प्रसंग में दोस्‍त ने की दोस्‍त की हत्या, पोखरे के किनारे मिला शव, 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के ढिघवा वार्ड नंबर-5 पोखरा टोला में 20 वर्षीय युवक गौरव की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेम-प्रसंग को घटना की मुख्य वजह बताया है। पु

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kushinagar news youth murder love triangle
UP: एक शादीशुदा महिला, दो आशिक, 11 बोतल बियर और... प्रेम प्रसंग में दोस्‍त ने कुल्‍हाड़ी से काटकर की दोस्‍त की हत्या, पोखरे के किनारे मिला शव, दो गिरफ्तार | Image: Republic/Pixabay

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के ढिघवा वार्ड नंबर-5 पोखरा टोला में 20 वर्षीय युवक गौरव की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेम-प्रसंग को घटना की मुख्य वजह बताया है। पुलिस के अनुसार एक ही युवती से प्रेम संबंध को लेकर मृतक गौरव और आरोपी नितेश कुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को सुधारगृह भेजा गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

आपको बता दें कि 10 जुलाई को गांव के बाहर पोखरे के किनारे खेत में गौरव का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कसया थाना पुलिस, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नितेश कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले से हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार 9 जुलाई की रात गौरव को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर पोखरे के पास बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को पोखरे के किनारे खेत में फेंककर फरार हो गए, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

Advertisement

छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद ली। पुलिस का दावा है कि महज छह घंटे के भीतर पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया गया। जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वारदात में शामिल एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक बोले जांच में सामने आया प्रेम-प्रसंग का विवाद

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पूछताछ में प्रेम-प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है। उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा का रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें- तेलंगाना में 'रक्‍तचरित्र', रेपिस्‍ट ने मिटा दिए दो परिवार; पीड़िता, उसकी मां और नानी समेत 6 लोगों की हत्या; कत्ल से पहले दोबारा किया रेप

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड