UP: हल्‍दी की हो रही थी तैयारी, आनी थी बारात तभी दुल्‍हन ने किया 'कांड', एक बच्ची के बाप संग फरार हुई दुल्‍हन; मचा बवाल

यूपी के कुशीनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से ठीक पहले दुल्‍हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bride ran away with boyfriend just before the marriage
UP: हल्‍दी की हो रही थी तैयारी, आनी थी बारात तभी दुल्‍हन ने किया 'कांड', एक बच्ची के बाप संग फरार हुई दुल्‍हन | Image: Pixabay

UP News: यूपी के कुशीनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से ठीक पहले दुल्‍हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी है। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। वहीं दुल्‍हन के पिता के रो-रोकर बुरा हाला है। ये शादी पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मामला कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना के एक गांव का है। यहां की रहने वाली सीमा (बदला हुआ नाम) की शादी उसके पिता नरसिंह ने बदायूं निवासी राहुल से तय की थी। शुक्रवार को बरात आनी था। लड़की के पिता ने शादी के कार्ड आदि बंटवा दिये थे। वहीं दूल्हे पक्ष से भी सभी तैयारियां हो गई थीं। इसी बीच बरात आने के पहले गुरुवार को हल्दी रस्‍म पर सीमा अपने परिजनों को भर्मित कर गांव के बाहर किसी काम से गई और वहां से गांव के ही एक बच्ची के पिता (प्रेमी) के साथ फरार हो गई।

थाने में फूट-फूटकर रोया दुल्‍हन का पिता

जब काफी देर तक सीमा घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक जब सीमा का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन थाने पहुंच गए। थाने पर सीमा के पिता पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। तहरीर देने के बाद पुलिस उन्‍हें समझा बुझाकर रोना बंद कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Advertisement

6 माह की बेटी का पिता है दुल्‍हन संग फरार प्रेमी

पुलिस के मुताबिक दुल्हन को लेकर भागने वाला प्रेमी भोली गांव के ही रहने वाला है वह शादीशुदा है। उसकी छह माह की एक बेटी भी है। उसकी पत्नी आरती रोते हुए कह रही है कि उसका पति उसकी जिंदगी बर्बाद करके के रख दिया है और अब वह 6 माह की पुत्री के साथ किस तरह रहेगी। वहीं नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बताया कि पीड़ित पिता के तहरीर पर पुलिस ने फरार प्रेमी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- अभी नहीं होगी रंगाई पुताई, संभल मस्जिद पर इलाहाबाद HC का फैसला

(कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा के रिपोर्ट)

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड