अपडेटेड 21 March 2025 at 15:35 IST
UP: कुशीनगर में ईदगाह और मस्जिद पर लगा नोटिस उपद्रवियों ने फाड़ा, दाऊद इब्राहिम के नाम पर दी गई धमकी
मस्जिद व ईदगाह पर प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा करने के बाद गुरूवार रात को अराजक तत्वों द्वारा दिवार से नोटिस फाड़कर फेक दिया गया है।
- भारत
- 3 min read

मस्जिद व ईदगाह पर प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा करने के बाद गुरूवार रात को अराजक तत्वों द्वारा दिवार से नोटिस फाड़कर फेक दिया गया है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस भी पता लगाने मे लगी हुई है कि किसने फाड़ा है।दूसरी तरफ
सनातन सेना संगठन के पदाधिकारियों द्वारा तमकुहीराज तहसील का आज सुबह घेराव करने पहुंच गए।जहां स्थानीय प्रशासन धारा 24 का हवाला देते हुए भीड़ इक्कठा होने से मना किया।पांच सूत्रीय मांगो को लेकर संगठन के पदाधिकारी एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द बुलडोजर की कार्रवाई कराने की मांग किया।
सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर बनी मस्जिद व ईदगाह पर प्रशासन ने जारी किया नोटिस,15 दिन की दी मोहलत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के गढ़हिया चिंतामन गांव के सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर बनी अबैध तरीके से मस्जिद व ईदगाह को लेकर विवाद गहरा गया है। मस्जिद व ईदगाह को अवैध बताते हुए प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। वहीं गुरूवार रात को अराजक तत्वों द्वारा दिवार से नोटिस फाड़कर फेक दिया। यह नोटिस मस्जिद ईदगाह की दीवार पर चस्पा किया गया था, जिसमें अबैध निर्माण पर आपत्ति जताई गई है। तहसीलदार न्यायालय ने कमेटी को 15 दिनों के भीतर अबैध कब्जा को हटवाने का निर्देश दिया है।
नोटिस के मुताबिक कब्जा नही हटा तो प्रशासन द्वारा बल पूर्वक हटवाया जाएगा और अतिक्रमण हटाने मे व्यय राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीन पर मस्जिद ईदगाह निर्माण को लेकर हिंदू संगठन ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।इसके बाद प्रशासन ने यह नोटिस जारी किया।नोटिस की कार्रवाई के बाद मस्जिद और ईदगाह पर बुलडोजर चलने की आशंका बढ़ गई है। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और धार्मिक संगठनों के बीच तनाव बढ़ सकता है।
Advertisement
जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कुशीनगर की यह मस्जिद व ईदगाह 15 साल पुरानी बताई जाती है, लेकिन यह सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अबैध तरीके से बनाया गया है। यह तमकुहीराज तहसील के गढहिया चिंतामन गांव मे पड़ता है।2024 अक्टूबर माह मे गांव के अरविंद किशोर शाही के साथ सनातन सेना के जिलाध्यक्ष अर्जुन किशोर साही के ओर से गाटा संख्या 645 और 648 सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अबैध निर्माण हुए मस्जिद व ईदगाह का मुख्यमंत्री जिलाधिकारी व एसडीएम शिकायत की गई थी। इसके बाद प्रभारी तहसीलदार कुंदन वर्मा के नेतृत्व मे पीडब्ल्यू डी के साथ राजस्व टीम ने जांच किया तो सरकारी भूमि पर अबैध निर्माण की बात सामने आई है।
Advertisement
सपा सरकार मे मुस्लिम प्रधान ने कराया था जबरदस्ती निर्माण
शिकायतकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक सन 2011 मे सपा सरकार था।सपा जनप्रतिनिधियों का खास माने जाने वाले ततकालीन ग्राम प्रधान इस्लाम अंसारी ने जबरदस्ती गांव के सार्वजनिक रास्ते की सरकारी भूमि 0.339 हेक्टेयर पर मस्जिद व ईदगाह का निर्माण कराया दिया गया था।गांव का बहुबली होने व सत्ताधारियों से सरक्षण प्राप्त के वजह से कोई शिकायत नही किया।जब योगी सरकार आई तो न्याय का आस जगा और फिर अवैध कब्जे के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो अब आगे की कार्यवाही शुरू हुई।फिलहला प्रशासन मामले में आगे की कार्रवाई करने मे लगी हुई है।
दाउद इब्राहिम के नाम से किया गया था धमकी भरा पोस्ट
जब अबैध निर्माण की शिकायत मे अधिकारियों द्वारा कार्रवाई तेज हुई तो तत्कालीन प्रधान का पुत्र महबूब अंसारी के द्वारा सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट दाउद इब्राहिम के नाम से किया गया था की शिकायतकर्ता अपनी शिकायत उठा लें उसके बाद भी शिकायतकर्ता ने पीछे नही हटा।
(कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा की रिपोर्ट)
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 March 2025 at 15:35 IST