UP: दो पत्नियां, प्रॉपर्टी और खून...साथ रहने को लेकर हुए विवाद में पहली पत्‍नी ने की पति की हत्या, बचाने आई दूसरी वाइफ को भी लगा चाकू

उत्तर प्रदेश कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव के मदरहवा टोला में शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पत्नियों के बीच चल रहे विवाद के दौरान 48 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kushinagar crime news first wife murder husband over property dispute
UP: दो पत्नियां, प्रॉपर्टी और खून...साथ रहने को लेकर हुए विवाद में पहली पत्‍नी ने की पति की हत्या, बचाने आई दूसरी वाइफ को भी लगा चाकू | Image: Republic

उत्तर प्रदेश कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव के मदरहवा टोला में शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पत्नियों के बीच चल रहे विवाद के दौरान 48 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंची दूसरी पत्नी सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पहली पत्नी उर्मिला मौके से फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी उर्मिला से तीन बेटियां और एक बेटा हैं, जबकि दूसरी पत्नी नित्या से एक बेटा और एक बेटी है। ग्रामीणों के अनुसार, ओमप्रकाश की दूसरी शादी के बाद से ही परिवार में विवाद शुरू हो गया था। पति के साथ रहने और हिस्से के बंटवारे को लेकर दोनों पत्नियों के बीच अक्सर तनाव रहता था। बताया जाता है कि पहली पत्नी ने पति के खिलाफ न्यायालय में भरण-पोषण का वाद भी दाखिल किया था। शुक्रवार रात भी परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है।

घर से 500 मीटर दूर खेत में हुई वारदात

बताया जाता है कि शनिवार सुबह ओमप्रकाश घर से करीब 500 मीटर दूर एक खाली खेत में गए थे। इसी दौरान दोनों पत्नियां भी वहां पहुंच गईं। पति को अपने साथ रखने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान पहली पत्नी के बेटे और बेटी के भी मौके पर पहुंचने के बाद ओमप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची दूसरी पत्नी नित्या भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पहली पत्नी उर्मिला मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Advertisement

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपित की तलाश में पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। घायल सुमित्रा को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित महिला की तलाश की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- दिल्ली लैंड होते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका, डिटेशन सेंटर ले जा सकती है पुलिस

(कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा का रिपोर्ट)
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड