UP: सपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान तो केशव मौर्य बोले- 'वो चाहे पांच पर उतारें या 403 पर भाजपा...', बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा चाहे पांच पर अपने उम्मीदवार उतारे या 403 पर, जीत केवल भाजपा की होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Brij Bhushan Sharan Singh, Akhilesh Yadav, Keshav Prasad Maurya
बृजभूषण शरण सिंह, अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्य | Image: ANI

BJP Attacked on Samajwadi Party: कांग्रेस के साथ जारी सीट-बंटवारे की बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी की पांच उम्मीदवारों की लिस्ट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा की हार और भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'वो चाहे 5 सीटों पर घोषणा कर दे या 403, लेकिन सपा को हारना है और भाजपा को जीतना है।'

सपा के घोषणापत्र पर क्या बोले केशव?

26 नवंबर को सपा के चुनावी घोषणापत्र जारी करने के सवाल पर भी उपमुख्यमंत्री ने तंज कसा। उन्होंने सलाह दी कि नया घोषणापत्र लाने से पहले सपा नेतृत्व को 2012 से 2017 के अपने कार्यकाल के घोषणापत्र पर नजर डालनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि उन्होंने तब क्या वादे किए थे और उनमें से कितने पूरे किए। मौर्य ने कहा कि सपा भले ही घोषणापत्र जारी कर दे, लेकिन जनता पर इसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है। 

'एक साथ लड़ें या अलग-अलग, जीत केवल भाजपा की'

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी गठबंधन की ताकत को सिरे से नकार दिया। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ दोहराया कि सपा और कांग्रेस चाहे आपस में गठबंधन करके एक साथ चुनाव लड़ें या अलग-अलग मैदान में उतरें, हर परिस्थिति में जीत केवल भाजपा की ही होगी।

Advertisement

यह गठबंधन बन ही जाएगा- बृजभूषण

इसके अलावा बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उन दलों का निजी मामला है। लेकिन अंततः यह गठबंधन बन ही जाएगा।

इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

बता दें कि कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर रार की बात खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने  यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद ने कहा है, 'ये सपा का अपना निर्णय है वे अपने निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं। मैं उनके निर्णय पर कुछ नहीं बोल सकता। गठबंधन के अंदर हम चर्चा कर रहे थे और गठबंधन बैठक के बाद अगर इस तरह से घोषणा हो सकती है और कहा जाए कि 26 का प्रस्ताव दें 26 सीट तो हमने मांगी भी नहीं।'

Advertisement

'हम भिखारी नहीं हैं। हमने आपसे नहीं कहा कि हमें कौन-सी सीट दीजिए और आपने वो सीट पर घोषणा कर दी। जिनकी हमने मांग भी नहीं की थी। ये तरीका गठबंधन के लिए सही तरीका नहीं है। गठबंधन को बनाने के लिए गंभीरता की जरूरत है। हम सहयोगी हो सकते हैं और हम चाहते है कि बीजेपी हारे और बीजेपी को हारने की गारंटी राहुल गांधी हैं।'

यह भी पढ़ें: '5 में से 4 मुस्लिम... अखिलेश को सता रहा ओवैसी-चंद्रशेखर का डर!', सपा की लिस्ट पर ओपी राजभर ने कसा तंज

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड