UP: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री मालिक नौशाद के घर पर आधी रात को चला बुलडोजर,दुकान-मकान सब जमींदोज; हादसे में अब तक 14 की मौत

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके मकान-दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kaushambi explosion occured at a firecracker manufacturing
कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हादसे में 8 बच्चे की भी जान गई है, वहीं कई लोग अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं। घटना के बाद योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। मंगलवार शाम को मुख्य आरोपी नौशाद के घर को बुलडोजर से तोड़ा गया। देर रात तक चली इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, 72 वर्गगज के इस मकान में बेसमेंट के साथ तीन मंजिलें बनी हुई थीं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) से इसका नक्शा पास नहीं कराया गया था। पीडीए के तीन बुलडोजर और नगर निगम की पोकलैंड मशीन लगाकर शाम छह बजे के बाद ध्वस्तीकरण शुरू किया गया, जो देर रात तक जारी रहा। बड़ी संख्या में लोग बुलडोजर कार्रवाई देखने जुट गए।

देर रात चली बुलडोजर की कार्रवाई

पीडीए के जोनल अधिकारी गंगेश सिंह ने बताया कि मकान बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण किया गया था। शुरुआत में तीन बुलडोजर लगाकर मकान के ऊपरी हिस्से को तोड़ने का काम शुरू किया गया। इसके बाद नगर निगम से पोकलैंड मशीन मंगाई गई, जिससे भवन के शेष हिस्से को गिराने की कार्रवाई तेज की गई। इससे पहले सोमवार को घटना के बाद आरोपी की चार दुकानों (गोदामों) का भी ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

वहीं, दूसरी और घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक इंस्पेक्टर और छह दरोगा समेत कुल नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर शिवचरण राम, सब-इंस्पेक्टर विकास सिंह, विनय सिंह, अजीत कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल और अमित द्विवेदी के खिलाफ की गई है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार तड़के फैक्ट्री मालिक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। शहर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे नौशाद को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। चरवा थाना क्षेत्र के तेरह मील गांव के पास पुलिस और आरोपी नौशाद के बीच मुठभेड़ हुई थी। मामले में पुलिस की जांच जारी है। फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था, बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ।

यह भी पढ़ें: नेपाल में जलाने के बजाय कोरोना काल की तरह लाशों को क्यों जला रही सरकार?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड