अपडेटेड 25 February 2024 at 14:28 IST

Kasganj: तालाब में तड़पते श्रद्धालु मदद के लिए चिंखते रहे, लोग वीडियो बनाते रहे; ये कैसी इंसानियत?

कादरगंज में गंगा स्नान के लिए जा रहे एटा के श्रद्धालुओं की ट्रैक्‍टर-ट्राली तालाब में समा गई जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Kasganj Accident
Kasganj Accident | Image: PTI/ Twitter

Kasganj Accident: माघ पूर्णिमा पर यूपी के कासगंज में दर्दनाक हादसा हो गया। कादरगंज  में गंगा स्नान के लिए जा रहे एटा के श्रद्धालुओं की ट्रैक्‍टर-ट्राली तालाब में समा गई जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई। जिसने इस दर्दनाक घटना के बारे में सुना उसका कलेजा फट गया। इस हादसे में सिर्फ इंसानों की जान नहीं गई बल्‍कि इंसानियत ने भी दम तोड़ दिया। ट्रैक्‍टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट जाने के बाद मौके पर जुटी भीड़ तमाशबीन नजर आई।

जान बचाने के बजाय लोग तालाब में डूब रहे लोगों का वीडियो बनाते रहे। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्‍क्‍यू शुरु किया।  

मातम में बदला मुंडन संस्‍कार

जानकारी के मुताबिक एटा की ग्राम पंचायत खीरिया बनार के गाव कसा निवासी  45 वर्षीय सतेंद्र अपने डेढ़ वर्षीय नाती सिद्दू का मुंडन संस्कार कराने के लिए गांव के ही राहुल की ट्रैक्टर ट्राली लेकर कादरगंज गंगाघाट पर आ रहे थे। ट्रॉली में महिलाओं-बच्‍चों समेत करीब 40 लोग सवार थे।

Advertisement

तालाब के पुलिया के पास आते ही ट्राली की कपलिंग टूट गई और वो अनियंत्रित होकर तालाअ में पलट गया। लोग मदद के लिए चिल्‍ला रहे थे। हर तरफ बचा लो, बचा लो की गूंज थी। लेकिन वहां मौजूद लोग जान बचाने की जगह वीडियो बना रहे थे। दबे हुए श्रद्धालुओं को निलकने का प्रयास करते कोई नजर नहीं आ रहा था।

घर में बचे सिर्फ बूढें पिता, बाकी सब खत्म

Advertisement

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक परिवार के बूढ़े पिता को छोड़कर सभी स्वजन का अंत हो गया। परिवार में सिर्फ मुकेश ही बचे हैं। मुकेश का इकलौता बेटा 35 वर्षीय शिवम था। वह अपनी 30 वर्षीय पत्नी उशमा देवी,10 वर्षीय बेटा अनुभव, 8 वर्षीय बेटा आर्यन, 6 वर्षीय बेटी अंजली के साथ गंगा स्नान करने जा रहा था। एक ही परिवार के 5 सदस्यों की इस दुर्घटना में जान चली जाने से परिवार का अंत हो गया। मुकेश की पत्नी पूर्व में ही खत्म हो गई थी। अब परिवार में कोई चिराग जलाने वाला नहीं रहा है।
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 February 2024 at 12:17 IST