UP: कानपुर में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, दो छात्रों की मौत; CCTV में कैद तेज रफ्तार का कहर

कानपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हुई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं,जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना सड़क किनारे लगे CCTV में कैद हुई है। वीडियो देखकर कार की स्पीड का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कानपुर में मंगलवार की आधी रात को एक तेज रफ्तार हाई स्पीड कार पेड से टकरा गई। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही स्विफ्ट डिजायर कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार

पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार कल्याणपुर की तरफ आ रही थी। कार में चार दोस्त सवार थे,जो किसी पार्टी से लौट रहे थे। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और कार सवार युवकों को सामने स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने कन्नौज निवासी बी फार्मा के छात्र प्रथम पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

दो दोस्तों की मौत, 2 घायल

गंभीर रूप से घायल आर्यन यादव, सत्यम पाल और आकाश यादव को सर्वोदय नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आकाश यादव की भी मौत हो गई। कार सवार सभी दोस्त कन्नौज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया।

Advertisement

CCTV में कैद घटना

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार तेज गति से आती दिख रही है। कार कानपुर के पनकी स्थित महावीर पुरम निवासी कृष्ण मोहन के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से गति पर काबू और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:  BREAKING: प्रयागराज में बड़ा हादसा,शहर के बीचों-बीच तालाब में गिरा विमान
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड