अपडेटेड 1 November 2024 at 14:31 IST
कानपुर कांड: क्या है रेस के घोड़े वाला इंजेक्शन? जिसे छात्रा को लगा लगातार रेप कर रहा था जिम ट्रेनर
आपको बता दें कि रेस के घोड़ों को जो इजेंक्शन लगाया जाता है उसे कायनोसेलेन कहते हैं। यह इंजेक्शन जानवरों (खासकर घोड़ों) के लिए होता है।
- भारत
- 3 min read

Kanpur Rape: यूपी का मेनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर में एक और जिम ट्रेनर की घिनौनी हरकत सामने आई है। वजन कम करने के नाम पर ट्रेनर अर्जुन सिंह ने बीए की छात्रा के साथ दो सालों के बलात्कार किया। उसने पहले तो उसे प्रोटीन पाउडर में ड्रग्स देकर नशे का आदी बनाया, जब वो नशे की गिरफ्त में पूरी तरह आ गई तो उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
इतना ही नहीं, उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो में बनाया था जिससे उसे ब्लैकमेल किया करता था। पीड़िता ने बताया कि जिम ट्रेनर ने उसके साथ संबंध बनाने के लिए रेस के घोड़ों पर प्रयोग किए जाने वाले इंजेक्शन भी लगाए। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया है कि कानपुर के फजलगंज स्थित जिस एचएच जिम में वो जाती थी, वहां कई इंजेक्शन बिकते थे। उसमें एक इंजेक्शन ऐसा था जो घोड़ों को रेस के दौरान लगाया जाता था। उस एक इंजेक्शन की कीमत 5-6 हजार रुपए हुआ करती थी।
क्या होता है घोड़ों को लगाने वाले इंजेक्शन में
आपको बता दें कि रेस के घोड़ों को जो इजेंक्शन लगाया जाता है उसे कायनोसेलेन कहते हैं। यह इंजेक्शन जानवरों (खासकर घोड़ों) के लिए होता है। इंजेक्शन लगाते ही घोड़ा उत्तेजक होता है, उसकी मांशपेशिया गर्म हो जाती है। इससे घोड़े के शरीर के अंदर से एसिड कम हो जाता है और पूरी ताकत से दौड़ता है।
Advertisement
कायनोसेलेन इंजेक्शन लगाता था पीड़िता को
पीड़िता ने बताया कि अर्जुन सिंह उसे कायनोसेलेन इंजेक्शन लगाता था। यह इंजेक्शन जानवरों के लिए होता है। जिससे की वह उत्तेजक हो और उनकी मांशपेशियां ठीक रहे। यह जानवरों के अंदर एक एसिड की मात्रा को कम करता है। इसी इंजेक्शन को वह लगातार लगाता था।
Advertisement
क्या था पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि 3 साल पहले छात्रा फजलगंज क्षेत्र के एचएच जिम में ट्रेनिंग के लिए जाती थी। उस वक्त वो 11वीं में पढ़ाई करती थी। जिम में ही उसकी मुलाकात ट्रेनर अर्जुन सिंह से हुई। अर्जुन ने कहीं उसे उसका नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद अर्जुन ने फोन कर मिलने का दबाव बनाया और जिम में नशीला पाउडर देना शुरू कर दिया। जिससे वह इसकी आदी हो गई।
पीड़िता ने बताया कि अर्जुन ने उसे नशे का लती बनाकर अपने वश में कर लिया। उसके बाद उसने उसे एक खतरनाक इंजेक्शन लगाए। पीड़िता ने बताया कि उस इंजेक्शन का उपयोग कथित तौर पर रेस के घोड़ों को लगाने के लिए किया जाता है। इंजेक्शन लगाने के बाद अर्जुन ने कई बार उसका रेप किया। आरोप यह भी है कि इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर धमकी दी कि वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके साथ ही आरोपी ने उसे आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 1 November 2024 at 14:31 IST