फिर कोई होटल ना बने 'लाक्षागृह', कानपुर में फायर सेफ्टी को लेकर सघन जांच शुरू, सबसे बड़ा सवाल- आखिर हादसे के बाद ही क्यों जागता है सिस्‍टम?

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीजी फायर के निर्देश पर प्रदेश भर में होटल, बार, गेस्ट हाउस, लॉज और मोटल्स की सघन जांच का अभियान शुरू किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

कानपुर से गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीजी फायर के निर्देश पर प्रदेश भर में होटल, बार, गेस्ट हाउस, लॉज और मोटल्स की सघन जांच का अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में कानपुर में घंटाघर क्षेत्र से फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई।

फायर विभाग की टीमें विभिन्न होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही हैं। इसके अलावा होटल संचालकों से सुरक्षा व्यवस्थाओं और नियमों के पालन को लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

बिना वैध फायर NOC वाले होटलों को जारी की जाएगी नोटिस

फायर विभाग ने साफ किया है कि बिना वैध फायर एनओसी के संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे। वहीं, गंभीर खामियां पाए जाने पर सीलिंग और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। वहीं गंभीर खामियां मिलने पर सीलिंग और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Advertisement

क्या बोले CFO दीपक शर्मा

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश के सभी जनपदों में फायर सेफ्टी जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिन भी होटलों में मानक पूरे नहीं है उनको नोटिस दे कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

आपको बता दें कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मौजूद फ्लॉरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इमारत के अंदर फंस गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉट सर्किट से लगी। अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अभी ICU में एडमिट हैं। एक गंभीर मरीज को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। 

इसे भी पढ़ें- फ्रांस की महिला संग उसके 3 बच्चों के साथ दो पाकिस्‍तानियों ने किया था गैंगरेप, लाहौर की कोर्ट ने सुनाई दरिंदों को फांसी की सजा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड