PM मोदी से परिवार सहित मिले कानपुर सांसद, पुत्र दंपति को मिला आशीर्वाद

कानपुर से सांसद ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: X

नई दिल्ली: कानपुर से सांसद ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसद के पुत्र सचिन और पुत्रवधू नूपुर को विवाह उपरांत स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। परिवार ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक चिन्ह भेंट किया

मुलाकात के अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के संदर्भ में आत्मनिर्भर भारत की पहचान मानी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। साथ ही कानपुर में चल रहे विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः अमेरिका मिडिल ईस्ट में भेज रहा 82वीं एयरबोर्न के 1000 सैनिक

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड