कानपुर आईआईटी के शोध छात्र ने आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

आईआईटी कानपुर के 24 वर्षीय पीएचडी छात्र ने सोमवार को अपने छात्रावास के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

Follow : Google News Icon  
Kanpur IIT research student commits suicide
Kanpur IIT research student commits suicide | Image: PTI

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के 24 वर्षीय पीएचडी छात्र ने सोमवार को अपने छात्रावास के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नोएडा का सेक्टर 71 निवासी अंकित यादव (24) रसायन विज्ञान में पीएचडी कर रहा था। उसने बताया कि यादव ने अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली और यह मामला सोमवार शाम को तब सामने आया जब उसके दोस्तों ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

पश्चिम क्षेत्र के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि छात्रावास में यादव के साथ रहने वाले छात्रों ने आईआईटी अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। प्राधिकारियों ने कल्याणपुर पुलिस को इसकी सूचना दी और वे यादव के कमरे में गए।

उन्होंने कहा, "हमें सोमवार शाम करीब पांच बजे आत्महत्या की सूचना मिली जिसके बाद हम स्थानीय पुलिस के साथ वहां पहुंचे।"

एडीसीपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक आईआईटी के प्राधिकारी दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाल चुके थे और उन्होंने सबूत के तौर पर इसका वीडियो बनाया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के तहत फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मौके से ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है जिसमें यादव ने कहा है कि उसने अपनी इच्छा से यह कदम उठाया और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रारंभिक जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, परिवार के सदस्य भी आईआईटी-के पहुंच गए हैं। इस बीच, आईआईटी-कानपुर द्वारा जारी एक बयान में पीएचडी छात्र अंकित यादव के दुखद और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: डिजिटल मर्डर: ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग ने छीन ली युवक की जिंदगी, फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर करते थे वसूली, पुलिस ने किया खुलासा

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड