UP: रमजान में रोजा के चलते पत्नी ने शारीरिक संबंध से किया इनकार, अली और हुसैन ने नाबालिग लड़के से किया कुकर्म; फिर मार डाला

आरोपी नजर अली उर्फ हुसैन ने बताया कि रमजान के महीने में रोजा रखने के चलते पत्‍नियां शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kanpur crime wife refuse physical relation in ramadan man kidnap minor boy rape murder
UP: रमजान में रोजा के चलते पत्नी ने शारीरिक संबंध से किया इनकार, अली और हुसैन ने नाबालिग लड़के से किया कुकर्म | Image: Pixabay

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर के बिल्‍हौर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 5वीं के एक छात्र का अपहरण किया गया और फिर कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। आरोपियों ने शव को कुएं में फेंकने के बाद परिवार से 10 लाख रुपए फिरौती भी मांगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा अभी फरार है।

पूछताछ में आरोपी ने जो बताया वो जानकर आप सन्‍न रह जाएंगे। गिरफ्तार आरोपी नजर अली उर्फ हुसैन ने बताया कि रमजान के महीने में रोजा रखने के चलते पत्‍नियां शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थीं। इसी कारण उसने अपने दोस्‍त अजहर उर्फ अज्जू के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध में और भी लोग शामिल हो सकते हैं जिसकी जांच की जा रही है। वहीं बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रमजान में पत्नियां नहीं बना रही थी शारीरिक संबंध

पुलिस ने बताया कि आरोपी हुसैन ने खुलासा किया है कि रमजान के महीने में पत्नियां रोजे के चलते शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थीं। इसी कारण उसने अपने दोस्त अजहर के साथ मिलकर गांव के 13 वर्षीय किशोर का अपहरण करने की साजिश रची। दोनों की नीयत थी कि दुष्‍कर्म के बाद फिरौती मांग कर पैसे भी कमाए जाएं। आरोपियों को पता था कि 13 वर्षीय किशोर रोज शाम को जिम जाता है। इसी दौरान, जब वह जिम से लौट रहा था, तो आरोपियों ने उसे बहाने से गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बुलाया। वहां पहले से ही रस्सी और रॉड की व्यवस्था कर रखी थी।

Advertisement

रात करीब 9 बजे दोनों ने बच्चे को पकड़ लिया और रस्‍सी से बांध दिया। दोनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्‍कर्म किया। बच्चा जब चिल्लाने लगा तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। थोड़ी देर में जब बच्चा बेहोश हो गया तो आरोपियों ने रस्‍सी से गला घोंट उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने उसे वहीं पास में एक कुएं में डाल दिया और मृतक के परिवार वालों से 10 लाख रुपए फिरौती मांगी।

हैवानों तक ऐसे पहुंची पुलिस

Advertisement

पीड़ित के परिवार को 6 मार्च की सुबह फिरौती का मैसेज मिला, जिसमें लिखा था- 'तुम्हारा भाई हमारे पास है! अगर उसे जिंदा चाहते हो, तो शाम 5 बजे तक 10 लाख रुपये जुटा लो! पुलिस को खबर दी तो जान से मार देंगे।' परिवार ने पहले यह मैसेज नहीं देखा। जब कोई जवाब नहीं आया, तो खुद आरोपी हुसैन ने परिजनों को बच्चे का फोन चेक करने के लिए कहा, जिससे शक गहरा गया।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, तो जांच में पाया गया कि मैसेज उसी फोन से भेजा गया था जो आरोपी के पास था। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और तलाशी में मृतक का बंद मोबाइल उसकी जेब से बरामद हुआ। पूछताछ में उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अजहर उर्फ अज्जू फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- UP: बेवफा पत्नी ने देर रात पति को नहर किनारे बुलाया, फिर प्रेमी नूर आलम के साथ मिलकर किया 'कांड', पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड