सपा नेता नवाब सिंह वाले कांड में पीड़िता की बुआ खोलेगी राज, मायके जाते समय पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवाब सिंह यादव ने नाबालिग को उसकी बुआ के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था। उस पर नाबालिग के साथ रेप की कोशिश का आरोप है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
nawab singh yadav kannauj case
कन्नौज कांड | Image: X

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज दुष्कर्म कांड में पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव सलाखों के पीछे है। इस बीच मामले से जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है। पुलिस के हत्थे अब पीड़िता की बुआ भी चढ़ गई है।

कन्नौज मामले में पुलिस ने पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थीं। आखिरकार लखनऊ से उसकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के बाद आज उसकी पेशी कोर्ट में हो सकती है।

बुआ की भूमिका थीं संदिग्ध

मामला 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म से जुड़ा हैं, जिसमें सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव फंस गए हैं।  उन पर कॉलेज पहुंची नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वहीं, इस मामले में बुआ की भूमिका संदिग्ध बनी हुई थीं। उस पर ही इस वारदात में शामिल होने और आरोपी का साथ देने का शक है। वारदात के बाद से ही वह फरार बताई जा रही थीं। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी भी की जा रही थी। उसकी तलाश के लिए 6 टीमों का भी गठन किया गया था।

Advertisement

नवाब सिंह यादव पर आरोप

नवाब सिंह यादव को अखिलेश यादव और डिम्पल यादव का करीबी बताया जा रहा है। आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव डिंपल यादव का प्रतिनिधि रह चुका है। आरोप है कि नाबालिग को उसकी बुआ के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था। उस पर नाबालिग के साथ रेप की कोशिश का आरोप है। नवाब सिंह पर आरोप है कि जब बुआ टॉयलेट गई थीं, तब उसने लड़की के जबरदस्ती कपड़े उतरवाए थे।

लड़की की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

Advertisement

आज होनी है जमानत पर सुनवाई

मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव की जमानत पर आज (21 अगस्त) को सुनवाई भी होनी है। इससे पहले अलग-अलग वजहों से सुनवाई तीन बार टल चुकी है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप कांड पर राहुल गांधी ने क्या कहा? BJP नेता बोले- ये बिना रीढ़ का इंसान PM नहीं बन सकता

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड