महाकुंभ में एक कल्पवासी के टेंट में लगी आग, गैस सिलेंडर लीक होने सेक्टर 19 में हुआ हादसा

महाकुंभ नगर के सेक्टर 19 में एक कल्पवासी के टेंट में रविवार सुबह गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई जिसे दमकल कर्मियों ने 10 मिनट में बुझा दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mahakumbh Fire
महाकुंभ में एक कल्पवासी के टेंट में लगी आग | Image: PTI(File Photo)

महाकुंभ नगर के सेक्टर 19 में एक कल्पवासी के टेंट में रविवार सुबह गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई जिसे दमकल कर्मियों ने 10 मिनट में बुझा दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि सेक्टर 19 में ओम प्रकाश पांडे सेवा संस्थान द्वारा लगाए गए कल्पवासी टेंट में आज सुबह करीब 11:20 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं, 10 मिनट में आग बुझा ली गई। इस आग से राजेंद्र जायसवाल निवासी कर्मा, प्रयागराज का टेंट जल गया। शर्मा ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे पूर्व, सात फरवरी को महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 में स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के शिविर में आग लग गई थी जिसमें करीब 20-22 टेंट जलकर खाक हो गए थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आतिशी का इस्तीफा होते ही LG हाउस पहुंचे प्रवेश वर्मा, चर्चाएं तेज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड