UP: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की संदिग्ध हालात में खून से लथपथ मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की लाश खून से लथपथ मिली। परिजनों का आरोप है कि अनीता की हत्या हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में पहली महिला ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पास ही उसकी ऑटो भी पलटी मिली। परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस फिलहाल इसे एक्सीडेंट मानकर चल रही है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, अनीता चौधरी रविवार रात साढ़े 9 बजे ऑटो चलाने के लिए निकली थी। लेकिन देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि एक .युवक की मृतका अनीता से पहचान थी। लेकिन बाद में अनीता ने उससे दूरी बना ली। इसी से नाराज होकर युवक उससे मारपीट कर चुका था। वह काफी दिनों से उसका पीछा कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। उन्हें शक है कि उसी ने अनीता की गोली मारकर हत्या की और उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

अनीता ने लोन पर लिया ऑटो

नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा निवासी अनीता चौधरी ने 15 साल तक नौकरी की। 2020 में सुपरवाइजर से कहासुनी के बाद उसने नौकरी छोड़ दी। पति एक ठेला लगाता था जिससे घर का खर्च नहीं चल पा रहा था। ऐसे में अनीता ने परिवार चलाने के लिए लगभग पांच साल पहले लोन पर ऑटो लिया था। उसने पड़ोसी ऑटो ड्राइवर से ऑटो चलाना सीखा। इसी तरह वह झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर बन गईं।

Advertisement

दिन में निपटाती घर का काम और ऑटो…

अनीता दिन-रात ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रही थी। वह दिन में घर के काम निपटाती थी और सुबह-रात ऑटो चलाती थी। हर दिन की तरह रविवार को भी वो 9.30 बजे काम पर निकली। लेकिन देर रात स्टेशन रोड पर सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास खून से लथपथ उसकी लाश मिली।  

'अनीता के गहने और मोबाइल गायब'

बकौल अनीता की बहन विनीता चौधरी मृतका के सिर्फ सिर पर चोट थी। इसके अलावा उसके गहने और मोबाइल गायब थे। इससे हत्या की आशंका है।

Advertisement

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

वहीं झांसी सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि घटना दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तथ्य के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस सांसदों का पैसा जा रहा हरियाणा, BJP ने लगाया बड़ा आरोप; अमित मालवीय ने इन 3 MP का लिया नाम
 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड