Jewar Airport Inauguration: इंतजार खत्म... जेवर एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी पूरी, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Jewar Airport Inauguration: जेवर एयरपोर्ट से उड़ानों का इंतजार खत्म होने वाला है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jewar Airport Inauguration
Jewar Airport Inauguration | Image: ANI

Jewar Airport Inauguration: दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई रफ्तार देने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) अब उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार है। CM योगी आदित्यनाथ ने औपचारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है कि आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 

हाल ही में DGCA से लाइसेंस मिलने के बाद इस हवाई अड्डे के संचालन की सभी कानूनी अड़चनें दूर हो गई हैं। 

टर्मिनल बिल्डिंग के सामने भव्य जनसभा 

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जेवर में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। उद्घाटन के दिन टर्मिनल बिल्डिंग के ठीक सामने एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए 10 फीट ऊंचा मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर 'जर्मन हैंगर' लगाए गए हैं, जो वाटरप्रूफ और वातानुकूलित होंगे।  

खराब मौसम और आंधी-बारिश की चुनौतियों के बावजूद प्रशासन दिन-रात काम में जुटा है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा जैसे आसपास के जिलों से करीब डेढ़ लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

Advertisement

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और रूट प्लान

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन के लिए एयरपोर्ट परिसर में पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से पूरे एप्रेन और टर्मिनल बिल्डिंग का हवाई निरीक्षण करने के बाद जनसभा स्थल पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर सीआईएसएफ (CISF) और यूपी पुलिस ने पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया है। बिना गहन सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

पहले चरण की क्षमता और उड़ानें 

जेवर एयरपोर्ट को चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में एक रनवे और एक बड़ा टर्मिनल तैयार किया गया है, जहां से शुरुआत में हर दिन करीब 150 उड़ानें संचालित हो सकेंगी। पहले घरेलू उड़ानों को हरी झंडी दिखाई जाएगी और इसके कुछ समय बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू कर दी जाएंगी। शुरुआत में यह एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा। 

Advertisement

आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट को और भी बड़ा किया जाएगा। पूरी तरह विकसित होने के बाद यह करीब 11,750 एकड़ में फैला होगा और यहां कुल 5 रनवे होंगे। इसकी अंतिम यात्री क्षमता सालाना 30 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जो इसे दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों की कतार में खड़ा कर देगा। 

ये भी पढ़ें:  जब 25 साल तक MP रहने वाले दिग्गज कांग्रेसी अधीर रंजन चौधरी को इस क्रिकेटर ने दे दी मात... अब भारी मन से विधायकी का लड़ेंगे चुनाव?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड