UP: जेवलिन थ्रो स्टार खिलाड़ी अन्नू रानी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज, शादी के दिन ही कर दिया बड़ा कांड; VIDEO VIRAL

मेरठ में इंटरनेशनल जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी की शादी में उन्होंने पति के साथ मिलकर शादी के स्टेज पर फायरिंग की। वीडियो देखने के बाद मेरठ पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों खिलाड़ियों पर FIR दर्ज की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Annu Rani Sahil Bharadwaj Wedding Firing: इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करने वाली जेवलिन थ्रो स्टार अन्नू रानी और उनके पति नेशनल किक बॉक्सर साहिल समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है। क्योंकि दोनों ने कल रात ( मंगलवार, 18 नवंबर) को अपनी शादी के फंक्शन में जयमाला के दौरान दोनाली बंदूक से फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शादी के मंच पर अन्नू रानी (जो दो बार की ओलंपियन, एक बार की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन अवार्ड विजेता हैं) ने पति साहिल के साथ मिलकर 'मस्कट राइफल' से कई राउंड फायर किए। वहां मौजूद महमान भी ये देखकर हैरान रह गए। 

सार्वजनिक तौर पर फायरिंग करना दंडनीय अपराध

वीडियो देखने के बाद मेरठ पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि लाइसेंसी हथियार से भी सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना दंडनीय अपराध है । खिलाड़ियों से सामाजिक जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है, ऐसे में सभी को ऐसे दंडनीय अपराध से बचना चाहिए।

annu rani

दोनों इंटरनेशनल खिलाड़ियों पर मुकदमा दर्ज

मेरठ के SSP डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में दूल्हा दुल्हन सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना सरधना में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वहीं, मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलने के बाद खेल जगत में भी हलचल मच गई है।

Advertisement

कौन हैं अन्नू रानी?

मामले में खिलाड़ी अगर दोषी पाए गए तो अन्नू और साहिल दोनों पर आर्म्स एक्ट की धारा  27 के तहत कम से कम तीन साल की सजा हो सकती है। बात दें अन्नू रानी अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। वह 2 बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुकी हैं। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। अन्नू ने अपनी पहली ही प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वह 2019 की विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला जैवलिन थ्रोअर बनीं थीं। अन्नू रानी ने ब्रिटेन के बर्मिंघम में 2022 में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक और एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही वह 60 मीटर क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं थीं। उन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया था।

यह भी पढ़ें: BREAKING: नीतीश कुमार होंगे बिहार के CM, NDA विधायक दल की बैठक में मुहर

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड