UP: प्रयागराज में अज्ञात हथियार से युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवक की अज्ञात हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Priest death in temple.
अज्ञात हथियाल से युवक की हत्या | Image: PTI

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित गंगा नगर के उतरांव थाना अंतर्गत मोतिहा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक की अज्ञात हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई।

उतरांव थाना के एसएचओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आज सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को मोतिहा गांव में रंजीत कुमार कुशवाहा (30) की हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। शव के सिर में पीछे चोट का निशान है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह हत्या का मामला है, लेकिन हत्या गोली मारकर की गई या किसी अन्य हथियार से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Solo Trip: करने जा रहे हैं सोलो ट्रिप? तो इन बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, तभी आएगा घूमने का मजा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड