Noida में युवक को भयानक 'सजा'... प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भरी, फट गईं अंतड़ियां

नोएडा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कथित तौर पर एक युवक के साथ कुकर्म करने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहने पर आरोपी ने भयानक सजा दे डाली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
patient in hospital
नोएडा में कुकर्म का विरोध करने पर युवक के साथ बर्बरता। | Image: Shutterstock

Noida News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कथित तौर पर एक युवक के साथ कुकर्म करने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहने पर आरोपी ने भयानक सजा दे डाली। अभी पीड़ित युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक मोटर गैराज में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने एक सहकर्मी के साथ कथित रूप से कुकर्म करने का प्रयास किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके गुप्तांग में 'कंप्रेसर' से हवा भर दी। इससे उस युवक की अंतड़ियां फट गईं।

पीड़ित की हालत नाजुक

कासना थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कासना स्थित एक मोटर गैराज में काम करने वाले उसके भाई के साथ उसके सहकर्मी रोहित वर्मा ने कुकर्म करने का प्रयास किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके गुप्तांग में ‘कंप्रेसर’ से हवा भर दी जिसके कारण उसकी अंतड़ियां फट गईं और उसकी हालत नाजुक है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रोहित के साथ दो अन्य लोग भी इस घटना में शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड