Kanpur : विवाहिता को कमरे में बंद कर छोड़ा कोबरा सांप, डसने पर बहू की चीख सुन हंसते रहे दहेज लोभी

आरोप है कि निकाह के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। पहले कमरे के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे गए, लड़की के पिता ने किसी तरह ये मांग पूरी की। इसके बाद मांग बढ़कर 5 लाख तक पहुंच गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
in-laws locked married woman in room and bitten by cobra snake for dowry
विवाहिता को कमरे में बंद कर छोड़ा कोबरा सांप | Image: सांकेतिक फोटो

Kanpur News : कानपुर के कर्नलगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। नवविवाहिता को कमरे में बंद कर उसके ऊपर कोबरा सांप छोड़ दिया गया, जिसने उसे डंस लिया। आरोप है कि इस दौरान ससुराल वाले पास खड़े होकर हंसते रहे। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कर्नलगंज निवासी रेशम का निकाह 19 मार्च, 2021 को शहनवाज के साथ हुआ था। शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। शुरुआत में डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई, जिसे रेशम के पिता ने किसी तरह पूरा किया। इसके बाद ससुराल वालों की मांग बढ़ती गई और वे 5 लाख रुपये मांगने लगे। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमरे में छोड़ा कोबरा सांप

आरोप है कि निकाह के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। पहले कमरे के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे गए, लड़की के पिता ने किसी तरह ये मांग पूरी की। लेकिन इसके बाद मांग बढ़कर 5 लाख तक पहुंच गई। आरोप है कि पैसे न मिलने पर 18 सितंबर को ससुराल वालों ने रेशम को एक पुराने कमरे में बंद कर दिया और देर रात कमरे में कोबरा सांप छोड़ दिया, जिसने रेशम को डंस लिया।

चीख सुन हंसते रहे दहेज लोभी

पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर भी ससुराल वालों ने दया नहीं दिखाई, बल्कि वे हंसते रहे। रेशम ने किसी तरह अपने मोबाइल से मायके वालों को सूचना दी। उसकी बहन तुरंत मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। इस अमानवीय घटना के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Air India Express की बेंगलुरु से वाराणसी आ रही फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने दिखाई सूझबूझ, अंदर से लॉक किया कॉकपिट और फिर…

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड