अपडेटेड 19 August 2024 at 20:37 IST

Video: बीच सड़क चलती स्कूटी पर लड़की से छेड़छाड़, पैर लगाकर रोकने की कोशिश; यूसुफ और फिरोज गिरफ्तार

UP News: आगरा से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 5 मनचले बीच सड़क पर एक लड़की से साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। पुलिस ने 2 आरोपियों यूसुफ और फिरोज को गिरफ्तार किया है

Follow : Google News Icon  

UP News: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या की वारदात के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। न्याय की मांग को लेकर देश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बावजूद इसके दबंगों और मनचलों के मन में जरा भी खौफ नहीं हैं। घर से बाहर निकलते ही बेटियों को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है।

ऐसे ही दो मामले उत्तर प्रदेश के आगरा और रामपुर से सामने आए हैं। जहां बेटियों के साथ मंचलों ने बेखौफ होकर छेड़छाड़ को अंजाम दिया। आगरा से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 5 मनचले बीच सड़क पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती स्कूटी पर अकेली जा रही है। उसके दोनों साइड 5 शोहदे बाइक पर सवार होकर छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट कर रहे हैं। एक दबंग को स्कूटी पर पैर मारते हुए भी देखा जा सकता है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों यूसुफ और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रसाद चढ़ाने गई हिंदू युवती के साथ छेड़छाड़

ऐसा ही एक मामला यूपी के ही रामपुर से सामने आया है। जहां मजार पर प्रसाद चढ़ाने गई हिंदू युवती के साथ तीन दबंगों ने छेड़छाड़ और रेप करने की कोशिश की। आरोप है कि दबंग युवती को खेत में उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में पीड़ित ने रऊफ और उसके दो साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। युवती की चीख पुकार सुनकर आस-पास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने दबंगों के कब्जे से पीड़ित को छुड़ाया। एक आरोपी रऊफ को ग्रामीणों ने पीछा कर मौके पर ही पकड़ लिया।

रऊफ के 2 साथी फरार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती गांव के पास ही एक मजार पर प्रसाद चढ़ाने गई थी। तभी रास्ते में रऊफ और उसके दो साथी खेत के किनारे उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे और खेत में ले जाने की कोशिश की। लड़की की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। जहां ग्रामीणों ने रऊफ को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि दो अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Udaipur: 'जबतक आरोपी को फांसी नहीं, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे', घायल छात्र की मौत के बाद मां अड़ी
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 19 August 2024 at 20:37 IST