झगड़े में पति ने काट डाले पत्नी के होंठ, लगवाने पड़े 16 टांके, बोल नहीं पाई तो लिखकर बताई आपबीती

मथुरा में पति-पत्नी के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी का होंठ ही काट लिया। इसके बाद महिला के होंठ में 16 टांके लगाने पड़े।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Husband Bites Wife's Lips in Heated Argument in Mathura, Woman Gets 16 Stitches
Husband Bites Wife's Lips in Heated Argument in Mathura, Woman Gets 16 Stitches | Image: X

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है। यहां पति-पत्नी के झगड़े में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को चौंका दिया। दोनों में झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी का होंठ ही काट लिया।

बताया जा रहा है कि मथुरा जिले के एक गांव में शुक्रवार को पत्नी और पति के बीच हुए झगड़े ने एक भयानक मोड़ ले लिया। पति ने अपनी पत्नी के होंठ कथित तौर पर अपने दांतों से काट लिए। इसके बाद महिला के होंठों में 16 टांके लगाने पड़े। अब यह पूरा मामला थाने जा पहुंचा है।

बोल नहीं पाई तो लिखकर बताई आपबीती

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, होंठ पर टांके लगने के चलते पीड़िता पुलिस को अपनी आपबीती बोलकर नहीं बता सकी। ऐसे में उसने कागज पर पूरी घटना लिख कर​ बताई। साथ ही उसने अपने पति, देवर और सास के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।

घर आते ही झगड़ने लगा पति और फिर...

मगोर्रा के थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि नगला भूचन की रहने वाली महिला का आरोप है कि शुक्रवार शाम उसका पति घर आया और उससे झगड़ने लगा। जब महिला ने उसे शांत होने के लिए कहा तो वो उससे मारपीट करने लगा। उनके मुताबिक, महिला ने कहा कि इसी बीच उसने अचानक उसके दोनों होंठों को अपने दांतों से काट लिया जिससे खून बहने लगा। घर पर मौजूद उसकी बहन जब बीच-बचाव कराने आई तो उससे भी मारपीट की गई।

Advertisement

सास और देवर ने भी की गालीगलौज और मारपीट

महिला का दावा है कि जब उसने पति की करतूत की शिकायत सास और देवर से की तो उन्होंने भी उल्टा उसी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं देवर और सास भी उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए।

पुलिस ने आगे बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर महिला के पिता उसे थाने ले गए और उसके पति विष्णु, सास और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक महिला के होठों पर 16 टांके आए हैं।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

पति-पत्नी में घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा हुआ था। इस घटना के बाद से ही पति, देवर और सास घर से गायब हैं। अब तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिंदू सेना अध्यक्ष की गाड़ी पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, अजमेर दरगाह में शिव मंदिर की बात कहने वाले विष्णु गुप्ता का दावा

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड