UP NEWS : संभल की जामा मस्जिद की पुताई मामले में सुनवाई टली

संभल स्थित जामा मस्जिद की पुताई के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई टाल दी और अगली तिथि 10 मार्च तय की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal Shahi Jama Masjid
संभल जामा मस्जिद की पुताई मामले में सुनवाई टली | Image: Republic

संभल स्थित जामा मस्जिद की पुताई के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई टाल दी और अगली तिथि 10 मार्च तय की। मस्जिद कमेटी के वकील ने एएसआई की रिपोर्ट पर आपत्ति दाखिल की है। 

मंगलवार को जब इस मामले में सुनवाई शुरू हुई, तब मस्जिद कमेटी के वकील ने अदालत को सूचित किया कि उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट पर आपत्ति दाखिल की है। इस पर एएसआई के वकील ने आपत्ति का जवाब देने के लिए अदालत से समय मांगा।

मस्जिद कमेटी के वकील ने क्या कहा?

मस्जिद कमेटी के वकील ने यह भी कहा कि इस अदालत के पूर्व के आदेश के आलोक में मस्जिद परिसर के भीतर एएसआई की निगरानी में साफ सफाई का कार्य चल रहा है। इससे पूर्व, शुक्रवार को अदालत ने एएसआई को मस्जिद परिसर की सफाई करने का निर्देश दिया था। हालांकि, अदालत ने पुताई और पेंटिंग के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया था।

यह भी पढ़ें:औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंसे अबू आजमी, मुंबई में सपा नेता के खिलाफ FIR

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड