Hathras Stampede: लोग अब भी गायब, किस पोस्‍टमार्टम हाउस में किसकी लाश; देखिए मृतकों की पूरी लिस्‍ट

अब प्रशासन की तरफ से मृतकों की सूची जारी की गई है। हाथरस हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hathras Stampede
हाथरस हादसा | Image: PTI

Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में भोला बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में अबतक 121 लागों की मौत हो चुकी है। 50 से अधिक लोग जख्‍मी हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं कुछ लोग लापता हैं जिनकी तलाश में उनके परिवार के लोग भटक रहे हैं। मृतकों में कई लोग ऐसे हैं जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

अब प्रशासन की तरफ से मृतकों की सूची जारी की गई है। हाथरस हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद तमाम आला अधिकारी मौक़े पर मौजूद हैं। मंगलवार शाम को डीजीपी प्रशांत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

देखिए मृतकों की लिस्‍ट, नाम-पता सबकुछ

Advertisement

मृतकों  और घायलों को मुआवजा

यूपी सरकार ने इस दर्दनाक हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Hathras Stampede: आंचल में बांध लेतीं...बाबा के पैर की मिट्टी की ये कैसी चाहत, जिसमें गईं 121 जानें

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड