अपडेटेड 14 August 2024 at 12:04 IST
UP: CM योगी ने तिरंगे के साथ ली सेल्फी, लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर फहराया झंडा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। यही नहीं, सीएम योगी ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली।
- भारत
- 2 min read

CM Yogi Adityanath: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडा फहराया है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। यही नहीं, सीएम योगी ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को X पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा- ‘हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और आन-बान-शान का प्रतीक, हमारा तिरंगा। Har Ghar Tiranga फहराएंगे। जय हिंद!’
इसके पहले सीएम योगी ने मंगलवार को कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लखनऊ में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ बाइक तिरंगा यात्रा शुरू की गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को 4.5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का बहुत बड़ा संकल्प लिया है। आपकी यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं! जय हिंद!'
विभीषिका स्मृति दिवस पर बोले CM योगी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, '1947 में जो हुआ था, वही अब पाकिस्तान में हो रहा है, वही बांग्लादेश में हो रहा है जो पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। उस समय 10 लाख हिंदुओं को एक साथ मार दिया गया था और आज भी वही आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और वही बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। इतिहास की इन गलतियों से हम कब सबक लेंगे।'
Advertisement
14 अगस्त के दिन को भारतीय जनता पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर सीएम योगी ने एक पोस्ट में लिखा- 'विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् के आत्मीय भाव से परिचित कराने वाली हमारी भारत मां को आज ही के दिन साल 1947 में निहित राजनीतिक स्वार्थ के लिए विभाजन की त्रासदी की ओर ढकेला गया था। ये मात्र देश का विभाजन नहीं, बल्कि मानवता का विभाजन था, इस अमानवीय निर्णय से असंख्य निर्दोष नागरिकों को अपने प्राण गंवाने पड़े, विस्थापन का दंश झेलना पड़ा, यातनाएं सहनी पड़ीं। इस अमानवीय त्रासदी में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों को आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि!'
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 14 August 2024 at 12:03 IST