Wife kills Husband: पति को पहले गोली मारी, फिर 10 मिनट तक वीडियो कॉल पर दिखाती रही लाश... हापुड़ में सनसनीखेज हत्या
हापुड़ से संसानीखेज खुलासा हुआ है की एक पत्नी ने अपने पति की गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं जान से मारने के बाद 10 मिनट तक सनकी पत्नी किसी को वीडियो कॉल पर शव दिखाती रही।
- भारत
- 3 min read

Wife kills Husband in Hapur: हापुड़ के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव से हैरान और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। 7-8 अगस्त की रात पत्नी ने अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी राहिमा ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। जानते हैं पत्नी ने कैसे अपने जीवनसाथी की जान ली और कैसे कैसे क्या प्लानिंग बनाई।
पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2025 में आरिश और राहिमा की शादी हुई थी। मृतक की मां ने बताया कि राहिमा आए दिन पति से संपत्ति को लेकर झगड़ती थी और उसे अलीगढ़ ले जाने की मांग करती थी। मृतक की बहन ने खुलासा किया कि राहिमा अक्सर किसी से फोन और वीडियो कॉल करती थी।
10 मिनट तक वीडियो कॉल पर दिखाती रही शव…
फिलहाल, तिंदवारी थाना पुलिस ने राहिमा को हिरासत में लिया है और मामले की आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि, हत्या के बाद राहिमा घर का दरवाजा बंद करके भाग निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने हत्या से पहले 10 मिनट तक किसी को वीडियो कॉल पर मृतक का शव दिखा रही थी।
साजिश में प्रेमी और 3 लोग शामिल- पुलिस
मृतक की मां और बहन ने बताया कि राहिमा अपने पति को परिवार से अलग रखना चाहती थी और उसकी संपत्ति पर नजर रखने के लिए अकेले रहना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि राहिमा ने हत्या की साजिश रचने के लिए अपने प्रेमी और तीन पुरुषों को किराए पर लिया था।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि राहिमा ने साजिश रचकर अपने पति की हत्या की और बाद में फरार हो गई थी। साथ ही, यह भी सामने आया कि हत्या के समय राहिमा वीडियो कॉल पर थी। पुलिस ने हत्या के बाद घर का दरवाजा बंद करके भाग निकली थी। यह खबर स्थानीय पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों पर आधारित है।
पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाने का नया तरीका?
भारत में पति-पत्नी के रिश्तों में विश्वासघात, दहेज जैसे स्त्री हित में बने कानूनों के दुरुपयोग और पुरुषों पर हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अब कई संगठन शादी से पहले कानूनी करारनामा तैयार करने की बात कर रहे हैं जो विवाह जैसे बंधन को बोझ न बनने दे। जिस तरह बीते दिनों में पति पत्नी के रिश्तों में विश्वासघात और मर्डर कराने जैसी घटनाएं सामने आई हैं, वो विवाह संस्था पर बड़ा सवाल उठा रही हैं।
Advertisement
फिर चाहे वो दहेज कानूनों का हवाला देकर आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष का मामला हो या फिर मेरठ की मुस्कान का केस, जिसमें प्रेमी के साथ मिलकर पति को ड्रम में सीमेंट से जमा दिया गया।
क्या होता है Prenuptial Agreement?
प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट एक लिखित एग्रीमेंट है जो, विवाह से पहले दो व्यक्तियों के बीच संपत्ति, वित्तीय अधिकारों और दायित्वों को निर्धारित करता है। इसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि विवाह के दौरान या तलाक होने पर या किसी साथी की मृत्यु होने पर संपत्ति और वित्तीय संसाधनों का विभाजन कैसे होगा।
भारत में प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट
भारत में प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट के लिए कोई विशेष कानूनी प्रावधान नहीं है। सिर्फ गोवा राज्य में जहां पुर्तगाली सिविल कोड लागू है, वहां प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट मान्य हैं। भारत में विवाह को एक पवित्र संबंध माना जाता है और अधिकांश विवाह व्यक्तिगत कानूनों के तहत संपन्न होते हैं।
एग्रीमेंट के फायदे
संपत्ति विभाजन के विवादों को कम कर सकता है।
तलाक की स्थिति में दोनों पक्षों के अधिकारों को स्पष्ट कर सकता है।
पति-पत्नी के रिश्तों में विश्वास और सुरक्षा बढ़ा सकता है।
शादी से पहले प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाने का एक नया तरीका हो सकता है। लेकिन इसके लिए कानूनी विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को साथ लाकर रायशुमारी होनी चाहिए।