Hamirpur Accident: ट्रक और बाइक की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत; गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

हमीरपुर के बसेला में ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को रौंद डाला, जिससे मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर ट्रक पर पथराव किया। लेकिन चालक फरार होने में कामयाब रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Hamirpur Accident: यूपी में हमीरपुर के बसेला इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक मजदूर थे जो मजदूरी करने के बाद घर की तरफ लौट रहे थे। यह घटना स्टेट हाईवे पर हुई, जहां ट्रक और बाइक आपस में टकरा गए। 

हादसे की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए। गुस्से में उन्होंने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और हादसे का कारण बने ट्रक पर जमकर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क सुरक्षा की मांग की और प्रशासन से त्वरित न्याय की अपील की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रहे हादसों से वे त्रस्त हैं।

ट्रक चालक मौके से फरार

इलाके में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की किया और जाम को शांतिपूर्ण तरीके से हटवाया। वहीं, ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। आरोपी ड्राइवर की तलाश फिलहाल की जा रही है। राठ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच चल रही है।

यह हादसा उत्तर प्रदेश में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं का उदाहरण है, इसलिए स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन और जागरूकता अभियान जरूरी हैं। परिवारों ने मुआवजे की मांग की है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने जांच समिति गठित की है।

Advertisement

लखनऊ में भी सड़क हादसा, छात्र की दर्दनाक मौत

लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में भी छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छात्र की पहचान आदित्य कुमार मौर्य निवासी आलमबाग के रूप में हुई। उसके के पिता ने वाहन चालक के खिलाफ हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: आवारा कुत्तों पर SC का फैसला सुनते ही फफक-फफक कर रोने लगी वकील

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड