पिता ने दिया स्‍कॉर्पियो-गहना-कैश, फिर भी ससुरालवाले कर रहे थे दहेज की डिमांड, शादी के 9 साल बाद बहू पर पेट्रोल छिड़क जिंदा जला दिया

ग्रेटर नोएडा में दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दहेज लोभियों ने फिर एक बेटी की बलि ले ली। कासना कोतवाली के सिरसा गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहु को जिंदा जला दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
greater noida woman burnt alive for dowry
पिता ने दिया स्‍कॉर्पियो-गहना-कैश, फिर भी ससुरालवाले कर रहे थे दहेज की डिमांड, शादी के 9 साल बाद बहू पर पेट्रोल छिड़क जिंदा जला दिया | Image: Pixabay/Republic

ग्रेटर नोएडा में दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दहेज लोभियों ने फिर एक बेटी की बलि ले ली। कासना कोतवाली के सिरसा गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहु को जिंदा जला दिया। मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसका आरोप है कि ससुरालियों ने पेट्रोल छिड़क कर उसकी बहन को आग के हवाले कर दिया। विरोध करने पर शिकायतकर्ता को भी पीटा गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर-2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से हिन्दू रीति-रिवाज से बिना दान-दहेज के हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था। लेकिन उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। इस बीच एक कार ओर दी थी, लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई। उनकी दोनों पुत्रियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपी ने समझौता नहीं माना।

बहन के सामने ही जिंदा जलाया

इस दौरान कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर मौके पर मौजूद थे। गंभीर हालत में निक्की को पड़ोसियों की मदद से फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कंचन का आरोप है कि जिस दौरान उनकी बहन की हत्या की वह मौके पर थी, लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकी। 

बहन की मौत से गुस्साई कंचन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कासना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजन ने पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

मारने-पीटने और जलाने का VIDEO आया सामने

Advertisement

कंचन ने बताया कि 2016 में दो बहनों की एक ही घर में दोनों भाइयों से शादी हुई थी। उसने बताया निक्‍की का पति विपिन शराब पीने का आदी था। कंचन ने मारपीट करते हुए आग लगने के दौरान की वीडियो बना लिया और अब थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर रही है।

इसे भी पढ़ें- शुभ, अशुभ या फिर कुछ होने वाला है? काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर 3 दिनों से दिख रहा दुर्लभ सफेद उल्लू- VIDEO

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड