ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2 जगह बन रहे यूटर्न, सर्विस रोड का भी होगा चौड़ीकरण
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम से समस्या से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ चौक और तिगरी के बीच 2 यूटर्न बनाने का काम शुरू हो गया है। जानें प्रोजेक्ट कब तक पूरा होगा और किन सोसाइटीज को फायदा मिलेगा?
- भारत
- 2 min read

Greater Noida Gaur Chowk U-turn: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाए जा रहे हैं। गौड़ चौक (जिसे चार मूर्ति चौक भी कहा जाता है) और तिगरी गोलचक्कर के बीच 60 मीटर चौड़े मेन रोड पर 2 नए यूटर्न बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा, सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड को भी चौड़ा किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, यह परियोजना अगस्त तक पूरी हो जाएगी।
यह कदम इलाके में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए उठाया गया है। जहां सुबह-शाम सड़क अक्सर जाम की चपेट में रहती है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी होती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यहां यातायात और बढ़ने की उम्मीद है।
किस जगह होगा यूटर्न, कहां बनेगी सर्विस लेन?
यूटर्न की लोकेशन की बता कि जाए तो पहला यूटर्न तिगरी गोलचक्कर से पहले खजूर चौक के पास बनेगा, जो गौड़ सिटी-टू की ओर आने-जाने को आसान बनाएगा। दूसरा यूटर्न इलाके की जरूरत के अनुसार मुख्य सड़क पर बनेगा। सर्विस रोड का चौड़ीकरण भी किया जाएगा, सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड को 2 लेन का किया जाएगा, जिससे स्थानीय ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके। इसका काम तेजी से चल रहा है और अगस्त तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
20 से ज्यादा सोसायटियों का लाखों लोगों को होगा फायदा
इस परियोजना से आसपास की 20 से ज्यादा सोसायटियों में रहने वाले करीब 1.5 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा। अभी वाहन चालकों को तिगरी गोलचक्कर से घूमकर लौटना पड़ता है, जिससे जाम बढ़ता है। नए यूटर्न बनने से तिगरी गोलचक्कर पर दबाव कम होगा और राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (गाजियाबाद की ओर) जाना भी आसान हो जाएगा।
Advertisement
ग्रेनो अथॉरिटी के एसीईओ सुमित यादव ने बताया, "ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए दो यूटर्न बनाए जा रहे हैं और सर्विस रोड भी चौड़ा किया जाएगा। गौड़ चौक पर अंडरपास का काम तेज कर दिया गया है और तय समय से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले नागरिकों को ट्रैफिक में राहत मिलने की उम्मीद है।'