वॉइस नोट में छिपा है ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 लोगों की मौत का राज! पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला 'सच'

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत मामले में बड़ी बात सामने आई है। पुलिस के हाथ मृतक महेश का मोबाइल फोन लगा है, जिसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Five of a family dead  in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के पांच लोगों की मौत | Image: Republic

Greater Noida Update: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला सुसाइड का लग रहा है।

दरअसल, मौत से पहले मृतक महेश ने अपने मोबाइल में एक वॉइस नोट ऑडियो छोड़ा था, जिसमें उसने इस कदम के लिए अपनी दो बहनों और एक बहनोई को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भाई-बहनों के बीच काफी समय से जमीन और मकान को लेकर प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।

पुलिस को मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग 

पुलिस ने महेश का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है, जिसमें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग खुदकुशी की तरफ इशारा कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज 

बता दें कि इस दर्दनाक घटना में महेश, उसकी पत्नी ललिता और उनके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के साले की शिकायत पर दोनों बहनों और एक बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। तीनों पर प्रताड़ना का आरोप लगा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: Kolkata Stampede: 'आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम...' कोलकाता भगदड़ में अपनों को खोने वाले परिवारों का छलका दर्द, बयां किया खौफनाक मंजर
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड