'हमारे भइया को चाकू मारा…', ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकुओं से किया लहूलुहान; 8 पर मामला दर्ज- VIDEO

ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यहां हल्दौनी गांव के निवासी सलीम खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 लोग लाठी-डंडे, चाकू और लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने पूरे परिवार को निशाना बनाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Miscreants attacked with knife on family in greater noida
Miscreants attacked with knife on family in greater noida | Image: Instagram

UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार को अपना निशाना बनाया। दबंगों ने जबरन घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकुओं से जानलेवा हमला ककर दिया, जिसमें परिवार के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात  ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हल्दौनी गांव की बताई जा रही है। पीड़ित सलीम ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ घर में शांति से बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग हाथों में लाठी-डंडे और धारदार चाकू लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते हमलावरों ने गालियां देते हुए उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

दरिंदों ने खेला खूनी खेल, मौके से फरार

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों से उनका काफी समय से पुराना विवाद चल रहा था। इसी के चलते दबंगों ने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस 'खूनी खेल' के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

दो घायलों की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इन दोनों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

Advertisement

8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं और जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें: Flydubai Pilot: अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की हालत? UAE में भारतीय दूतावास ने दिया हेल्थ अपडेट
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड