ग्रेटर नोएडा में दिल्ली के डॉक्टर की मौत, खून से लथपथ मिला शव; किराएदार हुए फरार

नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान डॉ दिनेश गौड़ (50) के रूप में की गयी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Unidentified woman's body discovered with strangulation marks near UP village; police suspect murder
ग्रेटर नोएडा में दिल्ली के डॉक्टर की मौत, खून से लथपथ मिला शव; किराएदार हुए फरार | Image: PTI representation

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में दिल्ली के डॉक्टर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर का शव एक कमरे में खून से लथपथ मिला है। डॉक्टर के सिर में चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को संदेह है कि मकान में किराए पर रहने वाले एक पुरुष और महिला ने डॉक्टर की हत्या की है। आरोपी महिला और पुरुष ने तीन दिन पूर्व ही डॉक्टर का कुलेसरा गांव में स्थित मकान किराये पर लिया था।

इस घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है। नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान डॉ दिनेश गौड़ (50) के रूप में की गयी है। डॉ दिनेश अपने परिवार के साथ दिल्ली के पॉकेट-डी कुंडली में रहा करते थे। उनका एक मकान ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में है। जहां पर उन्होंने किराए पर देने के लिए कमरा बनाया हुआ है। इसी मकान के एक कमरे में उन्होंने अपना अस्थायी विश्राम कक्ष बनाया हुआ है।


बेटे ने दरवाजा खोला तो खून से लथपथ पड़ा था पिता का शव

डॉक्टर दिनेश गौड़ 25 जनवरी की शाम को अपने ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा स्थित मकान पर दिल्ली से आए थे। उनके बेटे ने 26 जनवरी को उनको फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। वह देर रात को जब मकान पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। पुलिस आयुक्त ने बताया कि डॉक्टर के बेटे ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसके पिता खून से लथपथ पड़े थे। इस पर बेटे ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


3 दिन पहले एक महिला और पुरुष को किराए पर दिया था घर

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि तीन दिन पहले ही एक पुरुष और महिला को उन्होंने कुलेसरा में स्थित अपने मकान में किराए पर कमरा दिया था। घटना के बाद से दोनों किराएदार फरार हैं। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और टीम की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः लखनऊ सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी बदर गिरफ्तार

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड