UP: दादा-दादी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, खुद को भी किया घायल, मिर्जापुर में 14 साल के लड़के ने किया मर्डर

मिर्जापुर जिले में 14 वर्षीय एक किशोर ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Grandparents were murdered with an axe, injured himself, 14 year old boy committed murder in Mirzapur
Grandparents were murdered with an axe, injured himself, 14 year old boy committed murder in Mirzapur | Image: Canva

मिर्जापुर जिले में 14 वर्षीय एक किशोर ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर शाम राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव तालर पहाड़ी की है जहां पीतांबर (85) और उनकी पत्नी हीरावती (80) पर उनके पोते ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘आरोपी किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर रहा था। दादा-दादी ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद उसने खुद को घायल कर लिया।’’

Advertisement

उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड