VIDEO: गोरखपुर में पेट्रोल पंप पर दो लड़कियों की 'सिर फाड़' लड़ाई, नीचे गिरा के मारा... लात घूंसे सब चले, जानें पूरा मामला

गोरखपुर के एक पेट्रोल पंप पर दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बिना हेलमेट के तेल लेने आई लड़की को तेल देने से मना करने पर ये विवाद शुरू हुआ था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Petrol Pump Fight: गोरखपुर के एक पेट्रोल पंप पर 2 लड़कियों की ऐसी मारपीट हुई कि, लोगों को बीचबचाव करने आना पड़ा, सफेद शर्ट वाली लड़की ने पेट्रोल पंप की कर्मचारी लड़की को नीचे गिरा कर मारा। रामगढ़ताल के आजाद चौक पर स्थित JK फ्यूल स्टेशन पर एक पेट्रोल पंप है, वहीं ये दो लड़कियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या हुआ था?

बिना हेलमेट के तेल लेने आई लड़की को तेल देने से मना करने पर ये झगड़ा शुरू हुआ था, पेट्रोल पंप पर काम करने वाली लड़की और स्कूटी से तेल लेने वाली लड़की के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों के बीच हाथ-पैर और कुर्सी चलने लगे... आस पास लोग खड़े पहले तो देखते रहे फिर थोड़ी देर बाद बीच बचाव करने पहुंचे।

पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन का रिएक्शन

इस घटना को लेकर पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजन शाही ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि “नो हेलमेट, नो फ्यूल” को सफल बनाना है तो सभी पेट्रोल पंप पर पुलिस तैनात करनी चाहिए। इस घटना से यह साफ होता है कि बिना हेलमेट के तेल लेने से मना करने पर लोग हिंसक हो सकते हैं। पेट्रोल पंप कर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इस घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ कितना सफल?

देखना होगा कि यूपी में  “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान कितना सफल हो पाता है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूटी पर आई लड़की बार बार पेट्रोल पंप कर्मचारी लड़की पर हमला कर रही है। ऐसे में पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल खड़े होते हैं।

Advertisement

UP ने क्यों चलाया 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान?

उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है। दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए राज्य में 1 सितंबर से 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे 30 दिन तक चलेगा। 1 से 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान के तहत परिवहन, पुलिस, राजस्व और जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: लाल किले की सुरक्षा में बड़ी सेंध, हीरे-सोने से जड़े कलश की हुई चोरी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड