BREAKING: दीपक के मुंह में पशु तस्‍कर ने मारी थी गोली, अब योगी की पुलिस ने रहीम का किया एनकाउंटर; गोरखपुर कांड में बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नीट छात्र 19 वर्षीय दीपक गुप्‍ता की गो-तस्करों ने मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपियों में से एक रहीम का एनकाउंटर कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
gorakhpur news NEET student killed by animal smugglers mob sets vehicle on fire, beats smuggler
दीपक के मुंह में पशु तस्‍कर ने मारी थी गोली, अब योगी की पुलिस ने रहीम का किया एनकाउंटर; गोरखपुर कांड में बड़ा अपडेट | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नीट छात्र 19 वर्षीय दीपक गुप्‍ता की गो-तस्करों ने मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपियों में से एक रहीम का एनकाउंटर कर दिया है। उसे जख्‍मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अजब हुसैन नाम के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि गो-तस्‍करी के दौरान जब दीपक ने उनका पीछा किया था तो आरोपियों ने उसे अपनी गाड़ी में खींच लिया और मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को पत्थर से कुचलकर खेत के किनारे फेंक कर फरार हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक इस पूरे कांड में अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रहीम एक तस्कर है। रहीम 19 वर्षीय नीट छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड में शामिल था। पुलिस शिद्दत से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली गोरखपुर की पिपराइच पुलिस और कुशीनगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। रहीम को पकड़ने के दौरान वह मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। दो अन्य आरोपी छोटू और राजू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

गांववालों ने की आरोपियों के लिए मांगी फांसी की सजा

ग्रामीणों का कहना है कि दीपक बेहद होनहार लड़का था। अभी उसकी उम्र ही कितनी थी लेकिन तस्करों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। हमें हर हाल में दोषियों की फांसी चाहिए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दीपक की मां का कहना है कि आखिर मेरे बेटे का क्या कसूर था? गांव में जानवर चोरी की सूचना सुनते ही वह मौके पर पहुंचा था। जिसे क्रूर पशु तस्करों ने मौत के घाट उतार दिया। उसके कई सपने थे और सारे सपने अब अधूरे रह गए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- PM Modi Mobile: कॉल करने वाले की Live फोटो, हैक-ट्रैक करना असंभव...जानिए कौन सा फोन यूज करते हैं पीएम मोदी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड