फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचा, किसी को कॉल किया और मुंह में पिस्टल सटाकर मार ली गोली...गोरखपुर के बड़े कारोबारी ने की खुदकुशी; मची सनसनी

गोरखपुर में अरबपति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश (40) ने सुसाइड कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gorakhpur club owner son amrish srivastava shoots himself, dies farmhouse
फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचा, किसी को कॉल किया और मुंह में पिस्टल सटाकर मार ली गोली...गोरखपुर के बड़े कारोबारी ने की खुदकुशी; मची सनसनी | Image: Republic

गोरखपुर में अरबपति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश (40) ने सुसाइड कर लिया। अमरीश ने शुक्रवार को लाइसेंसी पिस्टल से मुंह में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमरीश सुबह करीब 10 बजे पार्क रोड स्थित अपने घर से कुस्मी जंगल स्थित फार्म हाउस पहुंचे थे। फार्म हाउस की ऊपरी मंजिल पर वह मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने देखा कि अमरीश खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरे पड़े थे और उनके हाथ में पिस्टल थी। गोली उनके मुंह में लगी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कौष्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

यूपी के बड़े कारोबारी थे अमरीश श्रीवास्तव

मृतक अमरीश श्रीवास्तव टेंट हाउस और ठेकेदारी का काम करते थे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में भी उनकी कंपनी ‘एके टेंट हाउस’ का ही शामियाना लगाया जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement

साल 2012 में हुई थी अमरीश की शादी

अमरीश की साल 2012 में दीपाली श्रीवास्तव से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक 10 साल और दूसरा 8 साल का लड़का। अमरीश टेंट हाउस बिजनेस के साथ ही ठेकेदारी भी करते थे। दिग्गज नेताओं और VVIP लोगों के कार्यक्रम में इनके टेंट हाउस ही लगता है। अमरीश का गोरखपुर के तारामंडल रोड पर FIVE SENSES नाम से होटल भी है। इसमें बैंक्वेट, रेस्टोरेंट भी है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक पार्क रोड स्थित आवास और फार्म हाउस पर पहुंच गए, जहां शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें- आंटी वाला झूठ बोल कर घर में घुसा था राहुल मीणा, IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी का खौफनाक कुबूलनामा, बोला- दीदी अगर पैसे दे देती तो...

गोरखपुर से गुणा नन्द ध्यानी की रिपोर्ट

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड