ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी- CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी है। शनिवार को योगी आदित्यनाथ 2,850 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे कुंभी, लखीमपुर में भारत के पहले ‘बायो-पॉलिमर प्लांट’ का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi Adityanath
CM योगी आदित्यनाथ | Image: R Bharat

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी है। शनिवार को योगी आदित्यनाथ 2,850 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे कुंभी, लखीमपुर में भारत के पहले ‘बायो-पॉलिमर प्लांट’ का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम लोग जितना जागरुक होंगे, पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा। योगी ने कहा,‘‘ दुनिया पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंतित है। खराब मौसम और ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अ गर प्रतिकूल वातावरण मनुष्य ने बनाया है तो वातावरण को अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही होगी!’’ इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी सदस्य उपस्थित थे। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड