अपडेटेड 24 December 2025 at 11:55 IST

बदनामी, डर और डिप्रेशन...रैपिड रेल में अश्‍लील काम करने वाली लड़की ने की खुदकुशी की कोशिश, कपल का VIDEO हुआ था वायरल

बीते दिनों रैपिड रेल से एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रों ने आपत्तिजनक हरकत की। अब मामले के तूल पकड़ने के बाद लड़की ने सुसाइड की कोशिश की।

Follow : Google News Icon  
Rapid Rail Viral Video
Rapid Rail Viral Video | Image: Republic

Rapid Rail Viral Video: नमो भारत रैपिड रेल में अश्लील हरकत करने वाले छात्र और छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो को देखकर लोग स्तब्ध है, जबकि कई गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की। अब सामने आया है कि वीडियो में दिख रही छात्रा ने कथिततौर पर अपनी जान देने की कोशिश की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने उसका इलाज कराया। इसके बाद उसे दूसरे शहर में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया गया।

छात्र बीटेक, तो छात्रा कर रही BCA

जानकारी के मुताबिक, 'गंदी हरकत' करने वाले लड़का और लड़की मेरठ के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। जहां लड़की दुहाई के एक कॉलेज से BCA कर रही है, तो वहीं लड़का राजनगर एक्सटेंशन के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है।

Uploaded image

घटना के बाद से नहीं गए कॉलेज

लड़की बालिग है और गाजियाबाद की रहने वाली है। लड़के और लड़की का घर सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। दोनों ही कथिततौर पर जाट समुदाय के बताए जा रहे हैं। खबरें हैं कि घटना के बाद से दोनों में से कोई कॉलेज नहीं गया।

Advertisement

ट्रेन ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

इसके अलावा जांच में पता चला है कि ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ ने ड्यूटी के दौरान आपत्तिजनक वीडियो को अपने फोन में कैद किया। इसके बाद वीडियो को वायरल कर दिया। ट्रेन ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया है।

कब की है घटना?

मामले में DBRRTS विभाग में सुरक्षा प्रमुख के पद पर तैनात दुष्यंत कुमार ने मुरादनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि 24 नवंबर की शाम करीब 4 बजे नमो भारत ट्रेन दुहाई से मुरादनगर जा रही थी। इसी ट्रेन के प्रीमियम कोच संख्या 23 में आपत्तिजनक हरकत देखी गई।

Advertisement

जांच में पता चला कि ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ ने ऑन ड्यूटी इस वीडियो को अपने फोन से रिकॉर्ड किया। बिना इजाजत ऑन ड्यूटी फोन का इस्तेमाल करना कंपनी के नियमों और स्टैंडिंग ऑर्डर का उल्लंघन है। इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को ऑपरेटर ऋषभ सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Rapid Rail Viral Video: रैपिड रेल में 'गंदी हरकत' करने वाले लड़के-लड़की की हुई पहचान, FIR दर्ज; सीट पर दोनों हुए थे इंटीमेट
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 December 2025 at 11:55 IST