अपडेटेड 23 May 2024 at 11:18 IST
एहसान फरामोश निकला मुख्तार सुलेमानी, जिस विशाल ने दी नौकरी उसी का गला काटने की कोशिश, घोंपा चाकू
ढाबे पर कारीगर विशाल गुप्ता और हेल्पर मुख्तार सुलेमानी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मुख्तार ने मारने की कोशिश की।
- भारत
- 2 min read

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई। यहां के दिलदारनगर क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर कारीगर विशाल गुप्ता और हेल्पर मुख्तार सुलेमानी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मुख्तार सुलेमानी ने 'सिर तन से जुदा' करने के लिए विशाल के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विशाल बुरी तरह जख्मी हुआ है। विशाल की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो ठीक से काम न करने पर मुख्तार को नसीहत दिया करता था।
जानकारी के मुताबिक घटना बीते 14 मई की है। बीते 17 मई को विशाल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि वो गाजीपुर के हुसैनाबाद स्थित प्रधान ढाबा पर करीगर का काम करते हैं। ढाबे के मालिक का नाम तौफीक है। कुछ दिनों पहले तौफीक को ढाबे पर काम करने के लिए हेल्पर की जरूरत थी। विशाल के ही कहने पर तौफीक ने सुलेमानी को काम पर रख लिया। इतना ही नहीं, विशाल ने ही 3-4 दिनों तक ढाबे पर ले जाकर सुलेमानी को काम सिखाया।
ठीक से काम ना करने पर विशाल ने डांटा तो...
ठीक से काम नहीं सीखने पर 14 मई को विशाल ने सुलेमानी को डांट दिया। तौफिक ने भी कहा कि अगर सुलेमानी ठीक से काम नहीं कर सकता तो बेहतर है कि वो अपने घर लौट जाए। इसके बाद से सुलेमानी ने मन में खुन्नस पाल ली। इसी रात लगभग 11:40 बजे खाना खाकर विशाल सो गया। तभी मुख़्तार सुलेमानी चाकू लेकर वहां पहुंचा।
Advertisement
सुलेमानी ने सोते हुए विशाल की गर्दन पर वार कर दिया। पहले वार से हुए घाव के बाद विशाल हड़बड़ा कर उठ गया। तब तक सुलेमानी दूसरा वार करने के लिए तैयार था। पीड़ित ने दूसरे वार से पहले सुलेमानी का चाकू पकड़ लिया। छीना-झपटी में चाकू से विशाल के हाथ का एक पंजा कट गया। तब तक आसपास मौजूद लोग वहां पहुंच गए।
लोगों को देखकर सुलेमानी वहां से फरार हो गया। अस्पताल से आने के बाद 17 मई को विशाल ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गाजीपुर बजरंग दल ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी सुलेमानी को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 23 May 2024 at 11:06 IST