शीशे टूटे, AC में लगी आग और दीवार में भी दरार...गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार ब्लास्‍ट, डिलीवरी बॉय और दरोगा घायल

यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली घटना हुई। यहां वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि पुलिस चौकी की खिड़कियां और एसी क्षतिग्रस्त हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ghaziabad: blast at Vasundhara police outpost under Indirapuram police station probe underway
शीशे टूटे, AC में लगी आग और दीवार में भी दरार...गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार ब्लास्‍ट, डिलीवरी बॉय और दरोगा घायल | Image: X

यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली घटना हुई। यहां वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि पुलिस चौकी की खिड़कियां और एसी क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। इस धमाके में खाना डिलीवरी करने वाला 20 वर्षीय विशाल घायल हो गया है, जिसे दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, वसुंधरा पुलिस स्टेशन में यह धमाके की घटना शुक्रवार रात 9 से साढ़े 9 बजे के बीच हुई थी। ब्लास्ट के समय पुलिस चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी बॉय मौजूद थे। धमाके की वजह से टूटे शीशों के कांच की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय घायल हो गया था।

पुलिस ने क्या कहा?

वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर धमाके की खबरों पर इंदिरापुरम के ACP सूर्यबली मौर्य ने कहा, “धमाका किस चीज़ से हुआ, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। वसुंधरा पुलिस चौकी का एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी बॉय, जो कोई सामान छोड़ने आया था, मौके पर मौजूद थे। टूटे हुए कांच से डिलीवरी बॉय को चोटें आईं।” और जानकारी का इंतज़ार है।”

Advertisement

बम निरोधक दस्ता भी जांच के लिए पहुंचा

वसुंधरा चौकी में धमाके की सूचना के बाद पहले फायर बिग्रेड, उसके बाद फॉरेसिंक टीम और सबसे बाद में बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। टीम ने चौकी परिसर और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। धमाके के पीछे किसी विस्फोटक सामग्री की भूमिका होने की आशंका को लेकर जांच की गई। पुलिस और फरिसिक टीम के साथ बम निरोधक दस्ता भी साक्ष्य जुटाने में लगा रहा।

Advertisement

विस्फोटक सामग्री फेंकने की बात आई सामने

वसुंधरा चौकी एलिवेटेड रोड के नीचे बनी है और पुलिस सूत्रों का दावा है कि सड़क के ऊपर से किसी ने विस्फोटक सामग्री फेंकी थी। उससे ही बड़ा धमाका हुआ है। हालांकि पुलिस अधिकारी हर पहलू की जांच में जुट गए हैं। एलिवेटेड रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक पहलू की जांच की जाएगी और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

पटाखों में ब्लास्ट की बात भी आ रही सामने

स्थानीय निवासियों और चौकी के पास से गुजर रहे लोगों का कहना है कि एक कमरा एलिवेटिड रोड के कंट्रोल रूम के रूप में है, जो फिलहाल बंद है। हालांकि, इसी कमरे में पुलिसकर्मी अक्सर बैठते हैं। उनका कहना है कि इसी कमरे में पुलिसकर्मी क्षेत्र में अवैध रूप से बिकने वाले पटाखों को जब्त करके रखते थे और उसी में धमाका हुआ है। हालांकि, पुलिस अधिकारी पटाखों में ब्लास्ट की बात से इंकार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- UP: बेटी की मौत के बाद बढ़ी नजदीकियां, फिर प्‍यार में सारी हदें पार...बीमार पति को छोड़ दामाद संग फरार हुई सास, घर में गड़ा सोना भी खोद ले गई
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड