10 गाय पालने पर मिलेगा 10 लाख का लोन, जानिए क्या है योगी सरकार की ये स्कीम

गोवंश को प्राकृतिक खेती का आधार बनाने के लिए सीएम योगी ने एक शानदार योजना का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath | Image: X

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का गोवंश के प्रति किसी से छिपा नहीं हैं। समय-समय पर सीएम योगी की गायों के साथ तस्वीरें सामने आती हैं। गोवंश को प्राकृतिक खेती का आधार बनाने के लिए सीएम योगी ने एक शानदार योजना का ऐलान किया है। इसके तहत, जो भी किसान 10 गाय पालने के इच्छुक होंगे, उन्हें 10 लाख तक का लोन मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य किसानों को गोवंश के पालन के लिए प्रोत्साहित करना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।

हाल की पेश किए गए बजट में योगी सरकार ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसी क्रम में सरकार ने अमृत धारा योजना लागू की है। इस योजना के तहत 2 से 10 गाय पालने पर सरकार 10 बैंकों के जरिए 10 लाख रुपए तक का आसान शर्तों पर लोन उपलब्ध कराएगी। इस योजना के तहत किसानों की सहूलियत के लिए तीन लाख रुपए तक के अनुदान के लिए किसी भी गारंटर की जरूरत नहीं होगी।

गोवंश के संरक्षण लिए सीएम योगी प्रतिबद्ध

अक्सर गांव या शहरों में बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर भटकते हुए दिखाई दे जाते हैं। कई बार सड़कों पर ये दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं कि बार इनकी वजह से सड़क पर हादसे भी हो जाते हैं। इसके अलावा इनको खाने-पीने से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कुछ लोग भी इनके साथ गलत व्यवहार करते हैं। इन्ही समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोवंश संरक्षण के लिए कई गोआश्रय खोले हैं। साथ ही इनके भरण पोषण के लिए अलग से 1001 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है।

Advertisement
@myogiadityanath/Twitter

योगी सरकार ने इन सभी गोआश्रयों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इतना ही नहीं गोबर और गोमूत्र को आर्थिक रूप से उपयोगी बनाने के लिए गोआश्रय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: रोहतक में हिमानी के घर हत्या कर सूटकेश में लाश लेकर निकला सचिन, VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड