UP: इटावा में सड़क हादसा, 2 किशोर समेत 4 लोगों की मौत

UP News: इटावा जिले में सड़क हादसे में दो किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prayagraj road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Social media

UP News: इटावा जिले के उसराहार थाना इलाके में एक सड़क हादसे में दो किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर गांव के पास उसराहार सरसई नावर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने कहा, ‘‘दौलतपुर गांव के पांच लोग उसराहार कस्बे के पास एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रुद्रपुर गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पांचों सड़क पर गिर गए।’’

एसएसपी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान आशीष (17), हिमांशु (15), राहुल (22), प्रांशु (15) और रोहित (18) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आशीष की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, जबकि हिमांशु, राहुल और रोहित ने सैफई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

वर्मा ने बताया कि प्रांशु का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले से हिजबुल का पूर्व सदस्य गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड