UP: लखनऊ पुनर्वास केंद्र में चार बच्चों की मौत से हड़कंप, 12 से अधिक की बिगड़ी तबीयत

लखनऊ के पैरा इलाके में स्थित एक सरकारी पुनर्वास केंद्र में कथित तौर पर विषाक्त भोजन करने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बीमार हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Four children died in Lucknow rehabilitation center
लखनऊ पुनर्वास केंद्र में चार बच्चों की मौत | Image: X/File

लखनऊ के पैरा इलाके में स्थित एक सरकारी पुनर्वास केंद्र में कथित तौर पर विषाक्त भोजन करने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बीमार हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस केंद्र के करीब 20 बच्चे मंगलवार शाम अचानक बीमार पड़ गए जिन्हें लोक बंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। 

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस आश्रय गृह की दो लड़कियों और दो लड़कों समेत कुल चार बच्चों की मौत हुई है। इनकी उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इनके विसरा संरक्षित रखे जाएंगे।’’ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘पुनर्वास केंद्र से करीब 20 बच्चे मंगलवार शाम इस अस्पताल में लाए गए। ये सभी बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं। सभी प्रयासों के बावजूद दो बच्चों की मौत हो गई।’’ डॉ. दीक्षित ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार दो बच्चों को एक दूसरे सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है और शेष 16 बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है।

विषाक्त भोजन करने से बच्चों की मौत

जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती बच्चों के अलावा, शेष बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए एक मेडिकल टीम भी आश्रय गृह भेजी गई है। उन्होंने कहा, “आश्रय गृह में करीब सात बच्चों को चिकित्सक की देखरेख में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आश्रय गृह में बच्चों पर नजर रख रही है।” इस घटना को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी ने एक कमेटी बनाई है और स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पीड़ित बच्चों से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुनर्वास केंद्र से जांच के लिए खाद्य नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवीक्षा अधिकारी विकास सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि इस केंद्र में 147 बच्चे हैं जिनमें बेसहारा और मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चे शामिल हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: चार बच्चों का काटा गला फिर खुद फंदे पर झूल गया सनकी पिता, पत्नी के मायके जाने से था नाराज;सनसनी वारदात से दहला शाहजहांपुर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड