पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, नई पार्टी का किया ऐलान, नाम रखा 'जननीति भारत पार्टी'; इस सीट से लड़ेंगी यूपी 2027 का चुनाव

उत्तर प्रदेश की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में एंट्री कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी नई पार्टी 'जननीति भारत पार्टी' बनाने का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 IAS officer Divya Mittal
IAS officer Divya Mittal | Image: X

उत्तर प्रदेश की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में एंट्री कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी नई पार्टी 'जननीति भारत पार्टी' बनाने का ऐलान किया है। दिव्या मित्तल ने बताया कि वह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुकीं दिव्या मित्तल के इस कदम से जनपद की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। अभी तक प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पहचान बनाने वाली दिव्या मित्तल अब नवरात्र में मां व‍िंध्‍यवास‍िनी का आशीर्वाद लेकर राजनीति में ताल ठोंक रही हैं। बताया क‍ि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में अपने उम्‍मीदवार खड़ा करेगी।

पार्टी का ऐलान करते हुए दिव्‍या मित्तल ने कहा कि राजनीति आप पर राज करती है, लेकिन ये दल आपके राज के लिए बना है। पार्टी के तीन वचन बताते हुए उन्‍होंने कहा कि पहला वचन- जन से नीति और नीति से भारत। दूसरा वचन- हर फैसला जरूरत देख कर लिया जाएगा। तीसरा वचन- जरूरत से फैसला, फैसले में बराबरी। उन्होने कहा कि नई राजनीतिक पहल के तहत देश की नीतियों के केंद्र में आम लोगों को रखने पर जोर दिया है।

पार्टी का ऐलान करते हुए और क्या बोलीं दिव्या मित्तल

Advertisement

दिव्या मित्तल ने वीडियो संदेश में बताया कि राजनीति में आने की बात कहने के बाद उन्होंने लोगों को एक नंबर दिया था, जिस पर इतने संदेश आए कि व्हाट्सएप ने उसे रोक दिया। उन्होंने इसके लिए माफी मांगते हुए लोगों के समर्थन पर आभार जताया। दिव्या ने कहा कि वह उम्मीद का दीया लेकर निकली थीं, लेकिन लोगों के संदेशों ने उन्हें सूरज के सामने खड़े होने जैसा एहसास कराया। उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान करते हुए कहा कि देश में पार्टियों की कमी नहीं, बल्कि सबकी सुनवाई नहीं होने की समस्या है। गंगा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां हर बूंद बराबर है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘जननीति भारत’ रखा है

आपको बता दें कि इससे पहले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल की ओर से दिव्या मित्तल को पार्टी से जुड़ने का प्रस्ताव दिए जाने की भी चर्चा उठी थी। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक सवाल के जवाब में दिव्या मित्तल को सपा में शामिल होने का ऑफर दिया था। और कहा थी कि वो भी अब उन्हें तय करना पड़ेगा कि हरा गमछा और लाल गमछा डाल लें।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- मैंने भी अपना बंदा खोया है...शिवा शर्मा मर्डर केस में वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे का नया VIDEO आया सामने, रोती हुई बोली- परेशान किया तो मैं भी कर लूंगी सुसाइड

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड