अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हमला, सिर में गंभीर चोट की खबर, सपा ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

Gayatri Prasad Prajapati: गैंगरेप के अलावा गायत्री प्रसाद प्रजापति पर और भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें आय से अधिक संपत्ति का मामला भी है। इसी मामले में जांच एजेंसी ईडी ने इस साल की शुरुआत में गायत्री प्रसाद प्रजापति की 60 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त की थी। 

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gayatri Prasad Prajapati
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (फाइल फोटो) | Image: Gayatri Prasad Prajapati/X

Gayatri Prasad Prajapati: अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हमले की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमले के बाद उनके सिर में गंभीर चोट की खबर सामने आई है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है।  

जेल मे बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पे हमले की खबर चिंताजनक - सपा प्रवक्ता 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस हमले को लेकर चिंता व्यक्त की है। सपा प्रवक्ता ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा, "जेल मे बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पे हमले की खबर चिंताजनक है।  जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाये!" 


गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के दौरान गायत्री प्रसाद प्रजापति मंत्री थे। वे तब परिवहन/खनन/सिचाई मंत्री थे। ये फिलहाल गैंगरेप के मामले में लखनऊ जेल में बंद है।

मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री प्रजापति जिला कारागार लखनऊ के जेल अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में सफाई ड्यूटी पर लगे एक बंदी के साथ कहा-सुनी होने पर धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी ने आक्रोशित होकर उन्हें अलमारी के नीचे का स्लाइड करने वाला हिस्सा मार दिया जिसमें गायत्री प्रजापति को सतही चोट (superficial injury) आ गई। आवश्यक उपचार तुरंत किया गया तथा वो पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। 

Advertisement

गैंगरेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री 

मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सपा नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति गैंगरेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। वर्ष 2017 से गायत्री प्रसाद जेल में बंद है। कोर्ट ने उन्हें 2021 में गैंगरेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

ईडी ने जब्त की थी 60 लाख रुपये की संपत्ति

गैंगरेप के अलावा गायत्री प्रसाद प्रजापति पर और भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें आय से अधिक संपत्ति का मामला भी है। इसी मामले में जांच एजेंसी ईडी ने इस साल की शुरुआत में गायत्री प्रसाद प्रजापति की 60 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त की थी। 
बता दें कि वर्ष 2020 में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था। 

Advertisement

जांच के दौरान इस मामले में जांच एजेंसी को बड़ी कामयाबी भी मिली थी और ईडी ने गायत्री प्रसाद की लाखों रुपयों की संपत्ति को जब्त कर ली थी। 

ये भी पढ़ें - UP: आजम खान के बाद अब 34 महीने बाद जेल से बाहर आए सपा नेता इरफान सोलंकी, ढोल-नगाड़ों से कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड