Ayodhya Deepotsav 2025: 'जय श्री राम...', विदेशी नागरिकों को भी खुब भाया दीपोत्सव, जानें किसने क्या कहा

वहीं, पोलैंड से आए क्रिश नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि उन्हें अयोध्या में आकर बहुत खुशी हो रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए क्रिश ने कहा,"हम यहां आकर बहुत खुश हैं। दिवाली एक महान त्योहार है..." उन्होंने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव के द्वारा वहां का माहौल और वातावरण बहुत ही शानदार है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Ayodhya Deepotsav 2025
अयोध्या दीपोत्सव में शामिल विदेशी नागरिक | Image: ANI/X

Ayodhya Deepotsav 2025: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस बार 9वां दीपोत्सव मना। भारी सुरक्षा और भक्ति के माहौल के बीच रामनगरी में सरयू के किनारे 26 लाख 17 हजार 215 तेल के दीयों से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना।

इस खास मौके पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचे और दीपोत्सव का आनंद लिया। आइए जानते हैं कि Ayodhya Deepotsav 2025 में शामिल कुछ विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन पर क्या कहा और उन्हें अयोध्या में आकर कैसा लगा...

मैं यहां पहली बार आई हूं...'जय श्री राम' - पोलैंड की महिला

भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में पोलैंड से पहुंची एक महिला ने बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत खुशी हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विदेशी नागरिक ने कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं यहां पहली बार आई हूं...'जय श्री राम'...”

दिवाली एक महान त्योहार है - क्रिश

वहीं, पोलैंड से आए क्रिश नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि उन्हें अयोध्या में आकर बहुत खुशी हो रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए क्रिश ने कहा,"हम यहां आकर बहुत खुश हैं। दिवाली एक महान त्योहार है..." उन्होंने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव के द्वारा वहां का माहौल और वातावरण बहुत ही शानदार है।

Advertisement

मैंने राम मंदिर में पूजा भी की - विदेशी महिला

अयोध्या में दीपोत्सव मनाए जाने पर एक विदेशी महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, "यहां का माहौल अद्भुत है। मैं यहां की व्यवस्थाओं से बहुत प्रभावित हूं... दिवाली एक अद्भुत त्योहार है... मैंने राम मंदिर में पूजा भी की..." उन्होंने आगे राम मंदिर के बारे में बताया कि मुझे मंदिर ने काफी इंप्रेस किया है। मंदिर काफी बड़ा है।


अयोध्या में बने दो विश्व रिकॉर्ड 

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए। एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा 'दीये' जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। साथ ही, पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, अयोध्या द्वारा 26 लाख 17 हजार 215 तेल के दीयों का सबसे बड़ा प्रदर्शन भी किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें - भव्य, दिव्‍य, अलौकिक...गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अयोध्या दीपोत्सव, 26 लाख दीयों से रोशन हुई रामनगरी; मन मोह लेंगी ये तस्वीरें

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड