जूते पर थूककर चटवाया, पीट-पीट कर तोड़ दिया हाथ; कानपुर में दबंगों ने सारी हदें की पार, पानी का बाल्टी छूने पर की दलित किशोर की पिटाई

Kanpur News: सचेंडी में सरकारी नल से पानी पीने गए किशोर से अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अनुसूचित जाति के किशोर को पानी की बाल्टी छूने पर पीटा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Forced to lick spit off shoe, hand broken after brutal beating
Forced to lick spit off shoe, hand broken after brutal beating | Image: AI

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के सचेंडी इलाके में एक दलित किशोर के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि सरकारी नल के पास रखी पानी की बाल्टी छूने पर कुछ दबंग युवकों ने किशोर को न सिर्फ जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि उसे सड़क पर मुर्गा बनाकर पीटा, जूते में पानी भरकर पिलाया और अपमानित किया। 

जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए की मारपीट 

पीड़ित परिवार के अनुसार, 2 मई की रात किशोर अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था। काम के दौरान उसे प्यास लगी तो वह पास में लगे सरकारी नल से पानी पीने चला गया। वहां एक घर के बाहर बाल्टी और जग रखा था। आरोप है कि जैसे ही किशोर ने पानी पीने के लिए बाल्टी को छुआ, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

जूते पर थूककर चटवाया 

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने किशोर के कपड़े उतरवाकर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। उसे मुर्गा बनाकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया। मारपीट में किशोर का हाथ टूट गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कथित तौर पर जूते पर थूककर उससे चटवाया और उसी जूते में पानी भरकर जबरन पिलाया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने बीचबचाव कर किसी तरह किशोर को बचाया।

जब किशोर के पिता बेटे को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। परिवार का कहना है कि इस हमले में उनकी पसलियां टूट गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

SC-ST एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ SC-ST एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां; कैसरबाग कोर्ट परिसर में भारी हंगामा
 

Advertisement
Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड