UP News: फिरोजाबाद में दो वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की मौत

UP News: फिरोजाबाद में दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया है।

Follow : Google News Icon  
Maharashtra MLA Nawab Malik's Son-in-Law Injured in Car Accident in Mumbai, Hospitalised
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोदाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मथुरा से लखनऊ जा रही एक मिनी बस सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से भिड़ गई, जिससे उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश भदौरिया ने बताया की मिनी बस में 30 लोग सवार थे और बस मथुरा से लौट रही थी,शुक्रवार देर रात यह बस सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से जा टकराई।

भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में 24 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें सैफई व शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक ऐसी जानकारी मिली है कि मिनी बस चालक नशे में था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त महादेव (42), संदीप (23), विटारा (45) ,काजल एवं पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bengaluru : लकड़ी के कारखाने में आग, कोई हताहत नहीं

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड