Varanasi: उदय प्रताप कॉलेज कैंपस में गोलीबारी, विवाद के बाद छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक स्टूडेंट की मौत से हड़कंप

उदय प्रताप कॉलेज में आज 2 छात्रों के बीच में विवाद के दौरान अचानक उकसावे में दूसरे छात्र ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से एक स्टूडेंट की मौत हो गई है, जिसके बाद कैंपस में हड़कंप मच गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है। उदय प्रताप कॉलेज (UP Collage) परिसर में शुक्रवार को दो छात्र गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। फायरिंग की घटना में एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो बीए सेकेंड ईयर का छात्र था और कॉलेज हॉस्टल में रहता था। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले का निवासी था। कॉलेज कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद छात्रों के बीच भय का माहौल है।

कॉलेज में मौजूद छात्रों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान एक छात्र ने नजदीक से गोली चला दी, जिसमें सूर्य प्रताप सिंह को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मरने वाला छात्र सूर्या गाजीपुर का रहने वाला था, उसे 7 गोली मारी गई।

UP कॉलेज कैंपस में गोलीबारी में छात्र की मौत

DIG(कानून-व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने कहा, "उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में आज 2 छात्रों के बीच में वाद-विवाद हुआ और उसी के दौरान अचानक उकसावे में दूसरे छात्र द्वारा पिस्टल निकालकर गोली चलाई गई, जो एक छात्र को लगी है, उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर प्राप्त की जा रही है। बाकी छात्रों से वार्ता की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

मौके से फरार हुआ आरोपी छात्र

घटना के बाद हमलावार छात्र ने मौके पर पिस्टल फेंककर फरार हो गया। छात्र को गोली कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में मारी गई। पुलिस का कहना है कि माहौल को शांत करने के प्रयास जारी हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने परिसर को खाली कराने की कार्रवाई की है। इस घटना ने एक बार फिर कॉलेज परिसरों में छात्र की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर दिए हैं।

Advertisement

किसने मारी सूर्या को 7 गोली

घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और न्याय की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में बल तैनात किया है। शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पूर्व विवाद के कारण चांदमारी निवासी छात्र मनजीत ने गोली चलाई।

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी को दी जान से मारने की धमकी, आवास पर बढ़ी सुरक्षा
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड